Hot News

क्या है Loitering Munition तकनीक? जिसने बाज की तरह दुश्मन के ठिकानों का किया खात्मा

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए हिंदुस्तानीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर दिया. जिसमें पाकिस्तान-अधिकृत जम्मू-कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को हिंदुस्तानीय सेना ने तबाह कर दिया है. हिंदुस्तान की तीनों जल, थल और वायु सेनाओं ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है. वहीं, इस ऑपरेशन में सेनाओं ने एक खास तकनीक का इस्तेमाल किया है. जिसका नाम ‘Loitering Munition’ है. आइए जानते हैं इस टेक्नोलॉजी के बारे में कि आखिर क्या है ये तकनीक और कैसे इसने दुश्मनों को ढेर कर दिया है.

यह भी पढ़ें: हिंदुस्तान-पाक में जंग छिड़ने से पहले अभी खरीद लें ये जरूरी गैजेट्स, नहीं रुकेगा कोई भी काम

क्या है Loitering Munition?

‘Loitering Munition’ को ‘कामीकाजे ड्रोन’भी कहा जाता है. यह ड्रोन जैसा दिखने वाला एक ऐसा हथियार है जो काम मिसाइल की तरह करता है. यह हले एक आम ड्रोन की तरह हवा में उड़ता है और दुश्मन के इलाके की निगरानी करता है. निगरानी करने के दौरान जैसे ही कोई दुश्मन नजर आता है वैसे ही उस पर यह ड्रोन खुद को ही दुश्मन के ऊपर तेजी से गिरा देता है और धमाका कर देता है. इस हथियार का सबसे बड़ा फायदा यह है कि सेना को खुद से दुश्मनों के इलाके में जाने की जरूरत नहीं पड़ती और किसी की जान का नुकसान भी नहीं होता. आसमान में मंडराने के कारण ही इस हथियार को Loitering कहा जाता है.

हथियार की खास बातें

  • Loitering Munition यानी कामीकाजे ड्रोन अपने लक्ष्य पर बिल्कुल सटीक निशाना बैठाकर उसपर हमला करता है.
  • इसके हमले से आम लोगों को नुकसान नहीं पहुंचता.
  • दुश्मन अगर चलती गाड़ी में है या फिर गाड़ी में छिपा हुआ है तो उस पर भी यह निशाना बना सकता है.
  • इसे सेना खुद भी कंट्रोल कर सकते हैं या फिर इसका इस्तेमाल ऑटोनॉमस तरीके से भी किया जा सकता है.
  • किसी भी सैनिक की जान खतरे में नहीं पड़ती.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में किया गया इस्तेमाल?

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. जिसके बाद से ही हिंदुस्तान ने इस हमले का जवाब देने के लिए तैयारी शुरू कर दी थी. सेना, नौसेना और वायुसेना ने मिलकर इसके लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया. इस ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए खुफिया एजेंसियों की मदद से पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों की पहचान की गई. जिसके बाद 6 मई की आधी रात हिंदुस्तानीय सेनाओं ने हिंदुस्तान की सीमा में रह कर Loitering Munition जैसे खास तकनीकी हथियार की मदद से आतंकी ठिकानों को ढेर कर दिया. इस हमले में हिंदुस्तानीय सेना के निशाने पर जैश ए मोहम्मद (JeM) और लश्कर ए तैयबा (LeT) जैसे संगठन के बड़े नेता था. इस एयर स्ट्राइक में हिंदुस्तानीय सेना के निशाने पर कोई भी पाकिस्तानी सेना के ठिकाने नहीं थे. जिससे साफ है कि हिंदुस्तानीय सेना ने ये कार्रवाई सिर्फ आतंक के खिलाफ की है.

यह भी पढ़ें: क्या वॉर सायरन बजने पर मोबाइल पर भी आएगा इमरजेंसी अलर्ट? जानें कौन सी टेक्नोलॉजी का होता है इस्तेमाल

The post क्या है Loitering Munition तकनीक? जिसने बाज की तरह दुश्मन के ठिकानों का किया खात्मा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top