Hot News

क्या CS को पीछे छोड़ देगी ये इंजीनियरिंग ब्रांच, जानें क्यों बढ़ रही है डिमांड

Automobile Engineering: आज के समय में ज्यादातर स्टूडेंट्स BTech में कंप्यूटर साइंस (CS) को सबसे बेहतर ब्रांच मानते हैं. इसकी वजह आईटी सेक्टर में मिलने वाली अच्छी सैलरी और नौकरी के मौके हैं. लेकिन टेक्नोलॉजी के तेजी से बदलते दौर में कुछ दूसरी इंजीनियरिंग ब्रांच भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं. इन्हीं में से एक है Automobile Engineering.

इलेक्ट्रिक वाहन, स्मार्ट कार और ऑटोमेशन जैसी नई टेक्नोलॉजी के कारण इस फील्ड में एक्सपर्ट इंजीनियरों की मांग लगातार बढ़ रही है. यही वजह है कि आने वाले समय में ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग कई मामलों में CS को भी टक्कर दे सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग ब्रांच क्या है.

Automobile Engineering क्या है?

Automobile Engineering इंजीनियरिंग की वह ब्रांच है, जिसमें कार, बाइक, ट्रक और अन्य वाहनों के डिजाइन, प्रोडक्शन, टेस्ट और मेंटेनेंस के बारे में पढ़ाई कराई जाती है. इस कोर्स में स्टूडेंट्स को इंजन टेक्नोलॉजी, वाहन डिजाइन, फ्यूल सिस्टम, इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी और ऑटोमेशन जैसी चीजें सिखाई जाती हैं.

क्यों बढ़ रही है ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग की डिमांड?

इलेक्ट्रिक वाहनों का बढ़ता बाजार

पूरी दुनिया तेजी से इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की ओर बढ़ रही है. हिंदुस्तान में भी कई कंपनियां इलेक्ट्रिक कार और बाइक बना रही हैं. इसके लिए स्किल्ड ऑटोमोबाइल इंजीनियरों की जरूरत बढ़ रही है.

नई टेक्नोलॉजी का यूज

आज की कारें पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गई हैं. इनमें AI, सेंसर और ऑटोमेशन जैसी टेक्नीक का यूज हो रहा है. इन टेक्नोलॉजी को डेवलप करने में ऑटोमोबाइल इंजीनियर मेन रोल निभाते हैं.

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का विस्तार
हिंदुस्तान दुनिया के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल बाजारों में से एक बन चुका है. नई कंपनियों और स्टार्टअप्स के आने से इस सेक्टर में नौकरी के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं.

इस ब्रांच में करियर के अवसर

Automobile Engineering करने के बाद स्टूडेंट्स कई फील्ड में जैसे ऑटोमोबाइल कंपनियां, इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियां, रिसर्च और डेवलपमेंट, डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग और ऑटोमोबाइल सर्विस सेक्टर काम कर सकते हैं. इस सेक्टर में पढ़ाई करने स्टूडेंट्स को की बड़ी कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, Mahindra & Mahindra, Maruti Suzuki, Hyundai Motor Company और
Toyota
में काम करने का मौका मिलता है.

टॉप कॉलेज

अगर कोई स्टूडेंट्स ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहता है, तो हिंदुस्तान के कुछ पॉपुलर इंजीनियरिंग कॉलेज है. जहां इस सेक्टर में बेहतरीन पढ़ाई और प्लेसमेंट के लिए जाने जाते हैं. नीचे टॉप कॉलेजोन के नाम दिए गए हैं-

  • IIT दिल्ली
  • IIT मद्रास
  • Anna यूनिवर्सिटी
  • PSG कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी

यह भी पढ़ें: AI एक्सपर्ट बनने का मौका, 12वीं के बाद ऐसे करें तैयारी

The post क्या CS को पीछे छोड़ देगी ये इंजीनियरिंग ब्रांच, जानें क्यों बढ़ रही है डिमांड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top