Hot News

क्रिकेट मैच के दूसरे लीग मैच में भागलपुर ने किशनगंज को हराया

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के चोढली स्पोर्ट्स मैदान में आयोजित अंतरजिला किंग्स इलेवन टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे लीग मैच में भागलपुर टीम ने किशनगंज टीम को हराकर सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित कर लिया. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को टाॅस जीतकर किशनगंज टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. वही किशनगंज टीम के खिलाडिय़ों ने निर्धारित 20 ओवर गेंदों का सामना करते 8 विकेट गंवाकर 200 रन बनाया एवं प्रतिद्वंद्वी टीम को जीत के लिए 201 रन का लक्ष्य देकर बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. जवाब में बल्लेबाजी करते भागलपुर टीम के खिलाडिय़ों ने 19 ओवर 4 गेंदों का सामना करते 201 रन का लक्ष्य पार करते एक विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित कर लिया. वही निर्णायक मंडली ने विजेता टीम के खिलाड़ी अमीत मंडल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया. इन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी कर प्रतिद्वंद्वी टीम के तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर 49 रन का सहयोग देकर जीत दर्ज कराने में अहम भूमिका निभाया. मैन आफ द मैच को इब्राहिम सिपाही ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया. इस संबंध में टूर्नामेंट के अध्यक्ष मो किस्मत ने बताया कि खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए जिले में पहली बार फाइनल विजेता टीम को हीरो बाईक एवं उपविजेता टीम के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी के पुरस्कार का आयोजन किया गया है. इसके कारण टूर्नामेंट में शिरकत कर रही टीम एवं स्पोर्ट्सप्रेमियों में उत्साह का माहौल है. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मो तनवीर हसन, सरपंच मो जरीफुल,मो शाहिद,मो बदरूल, हाकिम मास्टर, इब्राहिम सिपाही, इरफान पठान, मोहम्मद अरशद समेत दर्जनों स्पोर्ट्स प्रेमी मौजूद थे.

The post क्रिकेट मैच के दूसरे लीग मैच में भागलपुर ने किशनगंज को हराया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top