Hot News

क्रिसमस के लिए चर्च सजधज कर तैयारी, विशेष प्रार्थना सभा आज

मधुपुर. शहर समेत आसपास के ग्रामीण अंचलों में क्रिसमस पर्व की तैयारी पूरी कर ली गयी है. गिरजाघरों की साफ-सफाई व रंग-रोगन का काम भी पूरा हो गया है. गिरजाघरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. क्रिसमस को लेकर ईसाई समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. दूसरे प्रदेश में रहने वाले लोग बड़ा दिन के अवसर पर अपने घर वापस लौट रहे हैं. शहर के संत जोसेफ, संत कोलंबस चर्च, सीएनआइ चर्च, पीएच मिशन चर्च, पीएच चर्च मिशन, कार्मेल स्कूल चर्च समेत ग्रामीण क्षेत्रों के गिरजाघर में क्रिसमस की तैयारी हो रही है.

आकर्षक सामग्रियों से सजीं दुकानें :

क्रिसमस पर शहर के गांधी चौक, हाजी गली, हटिया रोड में क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज ड्रेस, मुखौटा व सजावट के सामान से दुकानें सज गयी है. बाजार में सांता क्लॉज का ड्रेस 100 से 300 रुपये, मुखौटा 10 से 100 रुपये, क्रिसमस कार्ड 10 से 200 रुपये, घंटी 5 से 50 रुपये, खिलौने 10 से 30 रूपये, क्रिसमस पोस्टर 20 से 60 रुपये, स्टार 20 से 50 रुपये में उपलब्ध है. हर साइज में हरे रंग का आकर्षक ट्री बाजार में मौजूद है. क्रिसमस ट्री को सजाने वाले अन्य सामान भी हर रेंज में उपलब्ध है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post क्रिसमस के लिए चर्च सजधज कर तैयारी, विशेष प्रार्थना सभा आज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top