Hot News

क्रेन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

प्रतिनिधि, बसंतपुर. एनएच 227 ए पर बसंतपुर थानाक्षेत्र के कोड़र-मुड़ा की सीमा पर सोमवार की शाम हाइड्रा क्रेन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक लकड़ी नबीगंज ओपी के बाजितपुर गांव के मो. रज्जाक (71 वर्ष) बताए जाते है. घटना के बाद हाइड्रा क्रेन का ड्राइवर वाहन छोड़ फरार हो गया. आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई व सूचना बसंतपुर थाना को दिया. सूचना मिलते ही बसंतपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, एसआइ अरविंद कुमार सिंह, कपिलदेव प्रसाद, एएसआइ कुमार कुणाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे व घटना की जानकारी ली. तभी मृतक के परिजन व ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच आक्रोशित हो गए. आक्रोशित लोगों ने सड़क पर बल्ली रख आवागमन बाधित करते हुए शीघ्र मुआवजे की मांग करने लगे. थानाध्यक्ष ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया. तब जा कर लगभग एक घंटे के बाद एनएच पर यातायात सुगम हुआ. उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम में सीवान भेज दिया. घटना के बारे में बताया गया कि बाजितपुर के मो. रज्जाक सोमवार को बसंतपुर किसी काम से आए थे. सोमवार की शाम घर लौटने के दौरान एनएच 227 ए पर कोड़र-मुड़ा की सीमा पर हाइड्रा-क्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post क्रेन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top