Hot News

खड़गपुर : पहलगाम में मारे गये पर्यटकों को दी गयी श्रद्धांजलि

खड़गपुर में आइएनटीटीयूसी कार्यालय में मोमबत्ती जला कर मृत पर्यटकों को दी गयी श्रद्धांजलि, सैल्यूट तिरंगा ने निकाला कैंडल मार्च

खड़गपुर. खड़गपुर शहर के तालाबगीचा स्थित वार्ड संख्या 35 में आइएनटीटीयूसी कार्यालय में पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गये पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की गयी. वहीं, खड़गपुर शहर के मालिंचा इलाके सैल्यूट तिरंगा नामक सामाजिक संगठन की ओर से भी कैंडल मार्च निकाला गया और पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गयी. आइएनटीटीयूसी के खड़गपुर शहर अध्यक्ष चंचल दत्ता उर्फ राम व तृणमूल युवा नेता प्रलय शंकर घोष के नेतृत्व में एक मिनट का मौन रखा गया और शहीदों के आत्मशांति के लिये प्रार्थना की गयी. वहीं, खड़गपुर शहर के मालिंचा इलाके में सैल्यूट तिरंगा की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुये एक कैंडल मार्च निकाला गया. आइएनटीटीयूसी के खड़गपुर शहर अध्यक्ष चंचल दत्ता उर्फ राम व तृणमूल युवा नेता प्रलय शंकर घोष और सैल्यूट तिरंगा के सजल राय, चुमकी बनर्जी, किरण शर्मा सहित अन्य ने इस हमले की निंदा की और दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post खड़गपुर : पहलगाम में मारे गये पर्यटकों को दी गयी श्रद्धांजलि appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top