Hot News

खलारी के विद्यालयों, संस्थानों, थाना और पंचायतों में हुआ योगाभ्यास

खलारी. खलारी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों, प्रशासनी और गैर-प्रशासनी संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों तथा थाना परिसर में योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. उर्सुलाइन कान्वेंट स्कूल में शिक्षक रोहित खेस और प्रभाकर शर्मा के निर्देशन में विद्यार्थियों को योगासनों का अभ्यास कराया गया. शिक्षक अंबुज कर्माकर ने इन आसनों के लाभों की जानकारी दी. प्राचार्या डा सिस्टर निर्मला ने योग की महत्ता बतायी. वहीं एसीसी उच्च विद्यालय व एसीसी पब्लिक स्कूल में भी योग दिवस उल्लास से मनाया गया. यहां प्रशासक जामवंत सिंह, प्रधानाध्यापक एसएन तिवारी, रवि गिरि और अर्चना, शिक्षक श्रीकांत शर्मा के नेतृत्व में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने योगासनों का अभ्यास किया. डीएवी स्कूल खलारी में प्राचार्य डा कमलेश कुमार के साथ शिक्षकों ने सूर्य नमस्कार किया. खलारी थाना परिसर में प्रभारी पुनि जयदीप टोप्पो के नेतृत्व में जवानों और पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास किया. पीएचसी खलारी में डा इरशाद और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने योग किया. वहीं विभिन्न पंचायतों में मुखिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सामूहिक योग किया गया. ————————– फोटो:- 21 खलारी 05:- उर्सुलाइन कान्वेंट स्कूल में योगासन का अभ्यास करते शिशु व शिक्षिकाएं. 21 खलारी 06:- एसीसी स्कूल में योग अभ्यास करते विद्यार्थी. 21 खलारी 07:- डीएवी खलारी में योग करते शिशु. 21 खलारी 08:- खलारी थाना परिसर में योग का अभ्यास करते इंसपेक्टर व पुलिसकर्मी. 21 खलारी 09:- पीएचसी खलारी में योग का अभ्यास करते डा इरशाद व अन्य.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post खलारी के विद्यालयों, संस्थानों, थाना और पंचायतों में हुआ योगाभ्यास appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top