जयनगर. प्रखंड के नईटांड़ गांव में मंगलवार दोपहर खलिहान में अचानक आग लगने से मोतीलाल साव का धान और पुआल जलकर राख हो गया. ग्रामीणों ने बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गयी. सूचना पर सीओ सारांश जैन और एएसआई प्रमोद कुमार सिंह पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. सीओ सारांश जैन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post खलिहान में लगी आग, हजारों का नुकसान appeared first on Naya Vichar.