Hot News

खामेनेई की मौत पर उबल रहा कश्मीर, 7 मार्च तक स्कूल-कॉलेज बंद

Israel Iran War: इजराइल और अमेरिका के संयुक्त हवाई हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई और उसके पूरे परिवार की मौत हो गई. खामेनेई की मौत के विरोध में पूरे हिंदुस्तान में प्रदर्शन हो रहा है. सबसे अधिक असर जम्मू-कश्मीर में देखा जा रहा है. प्रदर्शन को देखते हुए शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने मंगलवार को कहा, कश्मीर संभाग के सभी विद्यालय और महाविद्यालय सात मार्च, 2026 तक बंद रहेंगे. लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए प्रशासन ने एक मार्च को घाटी में शैक्षणिक संस्थानों को दो दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया था.

कश्मीर में लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन

शीर्ष शिया धर्मगुरु की हत्या के विरोध में कश्मीर में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहे. श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए. ये प्रदर्शन मुख्य रूप से उन क्षेत्रों में हुए हैं जहां शिया आबादी अधिक है.

कश्मीर के उपराज्यपाल ने अधिकारियों को सतर्क रहने और शांति बनाए रखने का दिया निर्देश

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलिस-प्रशासन को उच्च चौकसी बरतने और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का निर्देश दिया. उन्होंने इसके लिए जरूरी कदम उठाने का भी निर्देश दिया. सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मैंने कश्मीर के पुलिस नियंत्रण कक्ष में वरिष्ठ पुलिस और नागरिक प्रशासन अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की, ताकि कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की जा सके. अधिकारियों को उच्च सतर्कता बनाए रखने और सार्वजनिक शांति और सौहार्द सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में आग: पीएम मोदी सक्रिय; पिछले 48 घंटों में UAE, इजराइल, सऊदी समेत 8 नेताओं से बातचीत

ईरान और इजराइल-अमेरिका जंग के बीच हिंदुस्तान बढ़ा रहा हवाई ताकत, रूस से खरीदेगा एएलएच, मिसाइल और S-400

महंगे होंगे बासमती चावल, रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल ! आपकी जेब पर होने वाला है ‘मिसाइल अटैक’

कोई इधर से गुजरा तो आग लगा देंगे, ईरान ने बंद की वर्ल्ड ट्रेड की ‘महाधमनी’, अब क्या होगा?

The post खामेनेई की मौत पर उबल रहा कश्मीर, 7 मार्च तक स्कूल-कॉलेज बंद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top