Kharg Island : करीब एक महीने से चल रहे युद्ध (28 फरवरी से युद्ध जारी है) को खत्म करने के लिए अमेरिका के सीजफायर प्लान को ईरान ने ठुकरा दिया. इसके ठीक अगले दिन ईरान के अहम तेल ठिकाने खार्ग आइलैंड पर कई हमले किए गए. ईरान के सेमी ऑफिशियल मेहर न्यूज के हवाले से यह समाचार सामने आयी है. इन हमलों से इलाके में तनाव और बढ़ गया है. खार्ग आइलैंड ईरान के लिए बेहद अहम है, क्योंकि यहीं से उसके ज्यादातर तेल का एक्सपोर्ट होता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, खार्ग आइलैंड पर हमलों के बाद ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने सख्त लहजे में कहा कि अब सब्र खत्म हो चुका है. इस हमले के बाद आशंका जताई जा रही है कि इलाके में कच्चे तेल की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हो सकती है. इसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर भी पड़ सकता है.
BREAKING: Iran’s Kharg Island has been hit by several strikes, according to a report from Iran’s semi-official Mehr news agency.
Iran latest⬇️https://t.co/2tcTFo9TF8
— Sky News (@SkyNews) April 7, 2026
IRGC ने दी चेतावनी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, IRGC ने चेतावनी दी है कि वह अमेरिका और उसके सहयोगियों से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बना सकता है. यही नहीं, तेल-गैस की सप्लाई सालों तक रुकावट डाल सकता है.
“Moments ago, at my direction, the United States Central Command executed one of the most powerful bombing raids in the History of the Middle East, and totally obliterated every MILITARY target in Iran’s crown jewel, Kharg Island… Iran has NO ability to defend anything that we… pic.twitter.com/2iEzCOyA3P
— The White House (@WhiteHouse) March 13, 2026
खार्ग आइलैंड पर जोरदार हवाई हमले
14 मार्च 2026 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिकी सेना ने ईरान के अहम खार्ग आइलैंड पर जोरदार हवाई हमले किए. उनके मुताबिक, वहां मौजूद सैन्य ठिकानों पर भारी बमबारी की गई और सभी टारगेट पूरी तरह तबाह कर दिए गए. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई बेहद सटीक और ताकतवर रही, जिससे दुश्मन को बड़ा नुकसान हुआ.
यह भी पढ़ें : ईरान के ‘क्राउन ज्वेल’ पर US का हवाई हमला, ट्रंप बोले- खार्ग आईलैंड के सैन्य ठिकाने तबाह
The post खार्ग द्वीप पर ताबड़तोड़ हमले, डोनाल्ड ट्रंप की डेडलाइन से पहले अटैक appeared first on Naya Vichar.

