Cucumber Kimchi Salad: जब भी हम घर पर खीरा लाते हैं, तो उसे सिर्फ नमक लगाकर सलाद या ऐसे ही काटकर खा लेते हैं. लेकिन क्या आपने कभी खीरे का किमची सलाद बनाकर ट्राई किया है? अगर नहीं, तो आप इस आर्टिकल की मदद से घर पर आसानी से खीरे का किमची सलाद तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने की रेसिपी शेफ अरुणा विजय ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी.
खीरे का किमची सलाद कैसे बनाएं?
नमक लगाने के लिए :
- खीरा – 2, पतले स्लाइस में कटा हुआ
- नमक – 1 छोटा चम्मच
ड्रेसिंग के लिए:
- लहसुन – 5–6 कलियां, बारीक कटी हुई
- चिली फ्लेक्स – 2 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1.5 छोटा चम्मच
- सोया सॉस – 1 छोटा चम्मच
- राइस विनेगर – 1 छोटा चम्मच
- तिल का तेल – 1 छोटा चम्मच
- चीनी – 1 छोटा चम्मच
- तिल – ½ बड़ा चम्मच
- हरे प्याज के पत्ते – ¼ कप, कटे हुए
खीरे का किमची सलाद कैसे बनता है?
- सबसे पहले आप खीरे को गोल-गोल शेप में काट लें. अब कटे हुए खीरे में नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 10–15 मिनट तक रखें, जिससे उसमें से पानी निकल जाए.
- अब खीरे से सारा एक्स्ट्रा पानी निचोड़ लें या निकाल दें. फिर पानी निकाले हुए खीरे में बाकी सभी सामग्री डालें और अच्छे से मिलाएं जिससे सभी मसाले अच्छी तरह लग जाएं.
- इसे तुरंत परोसें या परोसने से पहले 10–15 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा कर लें.
- शेफ के जरूरी टिप्स:
- अच्छे क्रंच के लिए सख्त (फर्म) खीरे का इस्तेमाल करें, बहुत ज्यादा पके या नरम खीरे से बचें.
- अपने स्वाद के अनुसार मसाले कम या ज्यादा करें, हल्का स्वाद चाहिए तो लाल मिर्च कम डालें.
- कुछ मिनट रखने से स्वाद बेहतर होता है, लेकिन ज्यादा देर रखने पर सलाद पानी छोड़ सकता है.
यह भी पढ़ें- Chana Dosa: सुबह के ब्रेकफास्ट में चाहिए कुछ नया? बनाएं ये टेस्टी चना डोसा
यह भी पढ़ें- Vegetable Pancake Recipe: नखरे छोड़, शिशु कर देंगे प्लेट साफ, सूजी से बनाएं वेजिटेबल पैनकेक
The post खीरे से बनाएं स्पाइसी किमची सलाद, शेफ अरुणा ने बताई रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

