Bihar UP Model : बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार ने सोमवार को विधान परिषद में बताया- बिहार में खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. डिप्टी सीएम ने बताया, मांस की बिक्री के लिए लाइसेंस अनिवार्य है. दरभंगा में इस मामले में कार्रवाई की गई है और खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगा दी गई है.
शव वाहन पर नहीं लगेगा टैक्स
डिप्टी सीएम विजय कुमार ने पत्रकारों के साथ बातचीत में बताया कि अब शव वाहन से टैक्स नहीं लिया जाएगा. उन्होंने कहा- राजस्व भूमि सुधार विभाग या नगर विकास विभाग शव वाहन से टैक्स नहीं लेगा. हमने आज विधान परिषद में इसकी घोषणा कर दी है.

The post खुले में मांस की बिक्री पर रोक, बिहार में लागू हुआ UP मॉडल appeared first on Naya Vichar.

