Hot News

खुशखबरी: झारखंड के इस रेलवे स्टेशन पर बनेगा इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पॉइंट, हर कोई उठा सकेगा लाभ

Electric Charging Point : दुनियाभर में टेक्नोलॉजी काफी तेजी से विकसित हो रही है. इसी टेक्नोलॉजी का उदाहरण है इन दिनों सड़कों पर दौड़ने वाली इलेक्ट्रिक वाहन. पेट्रोल और डीजल के खर्चों से दूर इलेक्ट्रिक वाहन को बड़ी संख्या में लोग खरीदना पसंद कर रहें हैं. लेकिन इसके साथ चार्जिंग की एक बड़ी समस्या है. हालांकि कई जगहों पर चार्जिंग पॉइंट लगायें गये हैं. लेकिन चार्जिंग पॉइंट की संख्या कम होने के कारण चालकों को काफी समस्या होती है. इसी बीच अब देवघर जिले के जसीडीह स्टेशन पर चार्जिंग पॉइंट लगाने का फैसला लिया गया है.

चार्जिंग पॉइंट लगाने की तैयारियां शुरू

इलेक्ट्रिक वाहन चालकों की सुविधा के लिए रेलवे ने जसीडीह स्टेशन पर चार्जिंग पॉइंट लगाने का निर्णय लिया है. चार्जिंग पॉइंट लगाने की तैयारियां भी अब शुरू हो चुकी है. जसीडीह स्टेशन पर वाहन चार्जिंग पॉइंट बनाने के लिए आसनसोल डिवीजन को प्रस्ताव भेजा गया है. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार जसीडीह स्टेशन के न्यू सर्कुलेटिंग एरिया में रेलवे अधिकारीयों ने चार्जिंग पॉइंट लगाने को लेकर निरिक्षण कर स्थान का चयन भी कर लिया है.

झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

चार्जिंग के लिए करना होगा शुल्क भुगतान

रेलवे ने बताया कि वाहन चार्जिंग पॉइंट लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया करायी जायेगी. चार्जिंग पॉइंट लगने के बाद वाहन चालकों को समय अनुसार यह सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. चार्जिंग सुविधा का लाभ उठाने के लिए चालकों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा. समय के अनुसार शुल्क वसूला जा सकता है.

इसे भी पढ़ें

युवाओं को नौकरी और स्व-रोजगार के लिये मिलेगा फ्री कौशल प्रशिक्षण, ऐसे करें अप्लाई

झारखंड का सबसे लंबा पुल पर्यटकों को कर रहा आकर्षित, इसकी खूबसूरती देख आप हो जायेंगे मोहित

Maiya Samma Yojana: शुरू हुई कार्रवाई, स्त्रीओं को दो दिनों के भीतर पैसे लौटाने का नोटिस जारी

The post खुशसमाचारी: झारखंड के इस रेलवे स्टेशन पर बनेगा इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पॉइंट, हर कोई उठा सकेगा लाभ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top