Hot News

खुशखबरी! डिजिटल लाइब्रेरी से लैस होगा बिहार, जानिए मंत्री की घोषणा

Bihar News: बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्रों में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने की योजना बनाई गई है. इसके लिए बहुत जल्द टेंडर फाइनल किया जाएगा. इस लाइब्रेरी का इस्तेमाल छात्र-युवा पठन-पाठन के लिए नि:शुल्क कर सकेंगे. यह जानकारी आईटी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने शनिवार को दी.

पूर्वी हिंदुस्तान का आईटी हब बनेगा बिहार

मिली जानकारी के अनुसार इस दिन पाटलिपुत्र में बने सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क के ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर मंत्री ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा निवेश को आकर्षित करके ही बिहार को पूर्वी हिंदुस्तान का आईटी हब बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि बिहार आईटी नीति-2024 में वे सभी प्रावधान हैं, जिससे निवेशकों को आकर्षित किया जा सके.

आईटी कंपनियों की सुविधा का जायजा

उसके बाद उन्होंने मौके पर सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया का निरीक्षण कर आईटी कंपनियों को मिल रहीं सुविधाओं का जायजा भी लिया. इस दौरान आईटी और ईएसडीएम क्षेत्र के छह स्टार्टअप ने अपने कार्यों की जानकारी दी. यह सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क कुल एक लाख वर्गफीट क्षेत्र में फैला है.

103 प्लग एंड प्ले की व्यवस्था

बता दें कि इसमें 103 प्लग एंड प्ले की व्यवस्था है. आईटी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने कहा कि आईटी नीति-2024 के तहत प्रशासन निवेशकों को पूंजी निवेश सब्सिडी, ब्याज सब्सिडी, नेट स्टेट एसजीएसटी प्रतिपूर्ति जैसे कई लाभ उपलब्ध करा रही है. जिसके तहत पूंजी निवेश सब्सिडी के तहत कुल पूंजी निवेश का 30 प्रतिशत (अधिकतम 30 करोड़ रुपए तक) या ब्याज अनुदान सब्सिडी के तहत दस वार्षिक ब्याज अनुदान (परियोजना लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 40 करोड़ तक) पांच वर्षों के लिए दिया जा रहा है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

ये रहे उपस्थित

वहीं, 50 प्रतिशत सब्सिडी लीज रेंटल राशि पर पांच वर्षों के लिए मिलता है. इस दौरान विशेष सचिव अरविंद कुमार चौधरी, बेलट्रॉन के महानिदेशक श्याम बिहारी सिंह, एसटीपीआई पटना के अपर निदेशक राजीव कुमार और सी-डैक के निदेशक अभिनव दीक्षित भी उपस्थित रहे.  

इसे भी पढ़ें: 2 करोड़ से नए रूप में निखरेगा बिहार का यह म्यूजियम, अत्याधुनिक लुक के साथ जानें क्या-क्या होगा खास

The post खुशसमाचारी! डिजिटल लाइब्रेरी से लैस होगा बिहार, जानिए मंत्री की घोषणा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top