Hot News

खुशी कक्कड़ के ‘मेहर के सनकल देखब’ ने इंटरनेट पर बढ़ाया तापमान, ग्लैमरस तोषी द्विवेदी के शिकायतों पर फैंस हुए फिदा  

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के लिए एक और धमाकेदार नया सॉन्ग ‘मेहर के सनकल देखब’ आ गया है. खुशी कक्कड़ के आवाज में सजा यह गाना दर्शकों को खूब भा रहा है. गाना अपने देसी स्टाइल और मसालेदार प्रेजेंटेशन के चलते सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया है. दर्शक इस गाने को एसआरके म्यूजिक ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं. समाचार लिखे जाने तक सॉन्ग ने 15 हजार से भी ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं और यह आंकड़ा लगातार आगे बढ़ रहा है. 

पति से शिकायत करते दिखी तोषी द्विवेदी  

वीडियो में तोषी द्विवेदी नीले रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा है. गाने में एक्ट्रेस अपने पति से नाराजगी जाहिर करते नजर आती हैं. तोषी कहती हैं कि अब तक तुमने सिर्फ मेरी चूड़ियों की खनक देखी है, लेकिन अब मेरा गुस्सा वाला रूप देखोगे. तुम झूठ बोलते हो की बाहर नौकरी करते हो. मुझे तो लगता है कि तुम अपना दिल कहीं और लगाके बैठे हो. पूरे गाने में एक्ट्रेस का एक्सप्रेशन्स, आंखों के इशारे और एनर्जेटिक डांस मूव्स देखने को मिलती है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दर्शक अब तोषी के लुक और एक्सप्रेशन्स का जमकर तारीफ कर रहे है.

गाने की टीम  

  • सॉन्ग – मेहर के सनकल देखब 
  • सिंगर – खुशी कक्कड़ 
  • एक्ट्रेस – तोषी द्विवेदी 
  • लिरिक्स – शुभ दयाल सोहरा 
  • म्यूजिक – आर्या शर्मा 
  • कोरियोग्राफर – कानू मुखर्जी, विष्णु कुमार 
  • डीआई – हमिंग बर्ड VFX 
  • डीओपी – संतोष यादव, नवीन वर्मा
  • कैमरा – विवेक यादव
  • म्यूजिक – एसआरके म्यूजिक
users reaction
यूजर्स के रिएक्शन

यूजर्स के रिएक्शन

‘मेहर के सनकल देखब’ गाने के यूट्यूब पर रिलीज होते ही फैंस ने भर-भर के अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट में लिखा, खुशी कक्कड़ द्विवेदी मेरी फेवरेट जोड़ी एक साथ धमाका. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, इस सॉन्ग ने मेरे दिल को जीत लिया है. तीसरे ने लिखा, सुपर. तो एक फैन ने लिखा, ब्रांड न्यू सॉन्ग, इस गाने को खूब प्यार दीजिए आप लोग.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: घरवाली बन दामिनी यादव ने प्रमोद पटेल से की फरमाइश, यूट्यूब पर वायरल हुआ शिवानी सिंह का गाना, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें: शिल्पी राज का नया धमाकेदार सॉन्ग ‘देवरा दोगलवा’ हुआ रिलीज, अपने देवर से परेशान नजर आई सपना चौहान

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: पति-पत्नी की नोकझोंक और प्यार से सजा गाना ‘नखरा बालम के’ रिलीज, शिवानी सिंह की अदाओं ने फैंस को बनाया दीवाना

The post खुशी कक्कड़ के ‘मेहर के सनकल देखब’ ने इंटरनेट पर बढ़ाया तापमान, ग्लैमरस तोषी द्विवेदी के शिकायतों पर फैंस हुए फिदा   appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top