Hot News

खूबसूरत झरनों और हसीन वादियों का आनंद लेना चाहते है तो आइये रांची, खूबसूरती ऐसी कि वापस जाने का नहीं करेगा दिल

Tourist Place : गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली है. इस समर वेकेशन अगर आप भी मूड फ्रेश करने के लिए किसी बढ़िया लोकेशन की तलाश कर रहे हैं, तो आपको झरनों के शहर “रांची” जरूर आना चाहिए. यहां आप 1-2 नहीं बल्कि ढेरों वॉटरफॉल का आनंद ले सकते हैं. झारखंड की राजधानी रांची में आपको हसीन वादियों के बीच एक से बढ़कर एक बेहद खूबसूरत वॉटरफॉल देखने को मिलेंगे. ऊंचाई से गिरते पानी की कल-कल आवाज और प्रकृति के बीच का सुकून आपको हसीन वादियों के बीच ठहरने को मजबूर का देगा.

चुरनी वॉटरफॉल

image 38
चुरनी वॉटरफॉल

रांची शहर के सबसे पास चुरनी वॉटरफॉल है. शहर से महज 20 किमी की दूरी पर यह वॉटरफॉल स्थित है. इसकी खास बात है कि यह एक हिडन वॉटरफॉल है. इसे बेहया वॉटरफॉल के नाम से भी जाना जाता है. चुरनी वॉटरफॉल अभी एक हिडन वॉटरफॉल है, इस कारण यहां अभी आपको बेहद शांति और सुकून का अनुभव होगा. अगर आप प्रकृति के बीच एक शांत जगह की तलाश कर रहे हैं, तो चुरनी वॉटरफॉल आपके लिए उत्तम होगा. यहां झरने का पानी भी बहुत साफ है.

हुंडरू फॉल

Hundru Fall Ranchi
हुंडरू फॉल

राजधानी रांची में स्थित हुंडरू फॉल सबसे लोकप्रिय वॉटरफॉल में से एक है. शहर से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर स्वर्णरेखा नदी के मार्ग पर हुंडरू फॉल है. इसे झारखंड का सबसे ऊंचा वॉटरफॉल भी माना जाता है. यहां करीब 320 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है. यहां हर साल पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है. पिकनिक स्पॉट के रूप में भी यह वॉटरफॉल काफी लोकप्रिय है.

जोन्हा फॉल

Jonha Waterfall Ranchi
जोन्हा फॉल

झारखंड के सबसे ऊंचे वॉटरफॉल में से एक जोन्हा फॉल है. यहां करीब 141 फीट की ऊंचाई से गिरते हुए पानी को देखना काफी मनोरम दृश्य होता है. यह वॉटरफॉल गौतम पहाड़ी पर है, इस कारण इसे गौतमधारा भी कहा जाता है. जोन्हा फॉल शहर से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां आपको झरने तक पहुंचने के लिए 772 सीढ़ियों पर चढ़कर जाना होगा. अगर आप सीढ़ियों का उपयोग किए बिना जलप्रपात तक जाना चाहते हैं, तो जोन्हा फॉल रिसोर्ट रोड आपके लिए सही माध्यम रहेगा.

झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

दशम फॉल

image 39
दशम फॉल

दशम फॉल रांची के सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय झरनों में से एक है. यह रांची-टाटा रोड पर रांची शहर से करीब 34 किमी की दूरी पर स्थित है. झारखंड के सबसे ऊंचे वॉटरफॉल में दशम फॉल दूसरे नंबर पर आता है. यहां करीब 44 फीट की ऊंचाई से जल की धारा बहती है. इस झरने का मुख्य जल स्रोत कचनी नदी है. इस वॉटरफॉल की एक विशेषता है कि जब यहां ऊंचाई से पानी गिरता है तो 10 पानी की धाराएं गिरती हुई दिखाई देती हैं.

पंच घाघ जलप्रपात

file 2024 12 07T17 03 10
खूबसूरत झरनों और हसीन वादियों का आनंद लेना चाहते है तो आइये रांची, खूबसूरती ऐसी कि वापस जाने का नहीं करेगा दिल 16

यह वॉटरफॉल रांची से थोड़ी दूर खूंटी जिले में है. पांच झरनों के मिलन से पंच घाघ वॉटरफॉल बना है. यह झरना बनई नामक प्रसिद्ध नदी के टूटने के कारण बनता है. पंचघाघ का पानी लंबी ऊंचाइयों से नहीं गिरता है फिर भी जब कोई इसके पास आता है, तो पानी की तेज धाराओं को महसूस कर सकता है. यहां हर साल बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं.

इसे भी पढ़ें

रांची एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस के विंग में फंसा कबूतर

DIY Rat Repellent: घर पर अब चीजों को बर्बाद नहीं करेंगे चूहे, इन चीजों के इस्तेमाल कर हमेशा के लिए पाएं उनसे छुटकारा

अमित शाह की झारखंड यात्रा टली, 10 मई की पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक भी स्थगित

The post खूबसूरत झरनों और हसीन वादियों का आनंद लेना चाहते है तो आइये रांची, खूबसूरती ऐसी कि वापस जाने का नहीं करेगा दिल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top