Hot News

खेतों में जबरन पोल गाड़े जाने का रैयतों ने किया विरोध

: संवेदक की मनमानी से रैयत परेशान चतरा. पत्थलगड्डा प्रखंड के नावाडीह में रेलवे ठेकेदार द्वारा रैयतों को जानकारी दिये बिना बिजली के पोल गाड़े जा रहे हैं, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया है. रैयतों के अनुसार, शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है. लेकिन संवेदक बिना जानकारी दिये रैयतों की जमीन पर बिजली का पोल खड़ा कर रहे हैं. जब इसका विरोध करते हैं, तो संवेदक द्वारा जेल भेजने की धमकी दी जाती है. खेतों से पोल नहीं हटाया गया, तो रेलवे के सभी कार्य को बंद करा दिया जायेगा. गांव के तारकेश्वर राणा ने बताया कि बगधरी खेत में रेलवे के संवेदक द्वारा बिना जानकारी दिये बिजली का पोल गाड़ दिया गया है. कई बार हटाने को कहा गया, लेकिन अभी तक नहीं हटाया गया. पूछने पर संवेदक द्वारा कहा जाता है कि जमीन का पैसा का भुगतान किया गया है. जबकि जमीन का मुआवजा नहीं मिला है. निरंजन ठाकुर ने कहा कि कांशीबार में बिना जानकारी के उसके खेत में पोल गाड़ दिया गया है. विरोध करने पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी जाती है. पोल नहीं हटाया गया, तो रेलवे का कार्य बंद करा दिया जायेगा. इस तरह के कई किसानों ने उपायुक्त से संवेदक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post खेतों में जबरन पोल गाड़े जाने का रैयतों ने किया विरोध appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top