Hot News

गढ्ढे में पलटी बस, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

– स्थानीय लोगों के मदद से घायलों को पहुंचाया गया पीएचसी सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के एनएच 27 पर पिपराखुर्द गांव के पास बुधवार को सिलीगुड़ी से मोतिहारी जा रही राज बस अनियंत्रित होकर हाइवे से करीब 10 फीट नीचे पलट गयी. बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे. जिसमें आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं. हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घटना के संबंध में बस में सवार यात्रियों द्वारा बताया गया कि बस सिलीगुड़ी से मोतिहारी के लिए मंगलवार की शाम में खुली थी. बस चालक द्वारा दूसरे गाड़ी को ओवरटेक करने के क्रम में बस अनियंत्रित हो गया. जिसके कारण एनएच 27 के नीचे गड्ढे में जाकर पलट गयी. बस में सवार सिवान जिला के सपना कुमारी 19 साल, रिंकू देवी 30 साल, रानी कुमारी 5 साल, छपरा के राहुल साह 20 साल, देवंती देवी 70 साल, मुजफ्फरपुर के लक्ष्मण राम 60 वर्ष, रघुवंश प्रसाद साह 50 साल गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों की सहयोग से सीएचसी भपटियाही मे भर्ती कराया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रभूषण मंडल ने सभी घायलों का इलाज किया. बस में सवार अन्य लोगों को हल्के छोटे आई है. बस दुर्घटना होने के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया. स्थानीय लोगों की सहयोग से बस में सवार लोगों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से निकला गया. घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस ने बस को जब्त कर घटना की जांच प्रारंभ कर दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post गढ्ढे में पलटी बस, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top