नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– गया जं. के मेजर रिडेवलपमेंट कार्य हेतु प्लेटफॉर्म सं. 2/3 पर 05.02.2026 से 21.03.2026 तक 45 दिनों का ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया जिनका विवरण निम्नानुसार है –
परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें –
1. दिनांक 05.02.26 से 21.03.26 तक पूर्णिया कोर्ट से खुलने वाली गाड़ी सं. 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस बख्तियारपुर लिंक केबिन-करनौती हाल्ट-राजगीर- तिलैया-पैमार-बंधुआ के रास्ते चलायी जाएगी ।
2. दिनांक 05.02.26 से 21.03.26 तक हटिया से खुलने वाली गाड़ी सं. 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस बंधुआ-पैमार-तिलैया-राजगीर-करनौती हाल्ट- बख्तियारपुर लिंक केबिन के रास्ते चलायी जाएगी ।
