Hot News

गया रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन प्रतीक्षालय में  गिरकर मजदूर की मौत, प्लेटफॉर्म नंबर 1/C के नजदीक चल रहा था काम

गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर बन रहे नवनिर्मित प्रतीक्षालय भवन में बुधवार को एक मजदूर की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान सीवान निवासी दीपक कुमार के रूप में की गयी है. हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गयी. सूचना मिलते ही जीआरपी और निर्माण एजेंसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्लेटफॉर्म संख्या 1/C के समीप निर्माणाधीन भवन की छत पर कुछ मजदूर काम कर रहे थे, तभी दीपक अचानक नीचे गिर गया. गिरने से उसके सिर में गहरी चोटें आयीं और अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. समय पर इलाज नहीं मिलने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

जीआरपी निरीक्षक सह रेल थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ है कि मौत ऊंचाई से गिरने के कारण हुई है. शव को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गयी है. मृतक के भाई और बहन गया पहुंच चुके हैं. पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Naya Vichar 94
गया रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन प्रतीक्षालय में  गिरकर मजदूर की मौत, प्लेटफॉर्म नंबर 1/c के नजदीक चल रहा था काम 2

पहले भी हो चुकी है मजदूर की मौत

गौरतलब है कि इसी परियोजना में दो-तीन महीने पहले भी एक मजदूर की मौत बिजली की चपेट में आने से हो गयी थी. वह उत्तर प्रदेश का निवासी था और शेड उखाड़ने के दौरान करंट लगने से घायल हो गया था. उसे इलाज के लिए ऑटो से ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी थी.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

प्रोजेक्ट पर काम कर रही निजी कंपनी केपीसीएल

गया रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकसित करने की योजना के तहत यह निर्माण कार्य केपीसीएल नामक निजी कंपनी द्वारा किया जा रहा है. अमृत हिंदुस्तान योजना के तहत स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, जिसके लिए चारों दिशाओं में बड़े पैमाने पर कार्य प्रगति पर है. सैकड़ों मजदूर इस प्रोजेक्ट में लगे हुए हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार को मिलने वाली है वंदे हिंदुस्तान और अमृत हिंदुस्तान ट्रेन की सौगात, इस रूट के लोगों को होगा फायदा

The post गया रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन प्रतीक्षालय में  गिरकर मजदूर की मौत, प्लेटफॉर्म नंबर 1/C के नजदीक चल रहा था काम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top