Hot News

गया सहित पटना व अरवल के पांच युवक शराब के साथ गिरफ्तार

गया. आरपीएफ की टीम ने बुधवार को गया-कोडरमा रेलखंड पर अलग-अलग जगहों पर स्पेशल ड्राइव चलाकर पांच शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. गिरफ्तार युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहनेवाले मो आरजू, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरेऊ गांव निवासी रोशन कुमार, पटना के मसौढ़ी क्षेत्र के रहनेवाले अभिषेक कुमार, हिमांशु कुमार व अरवल के किंजर थाना क्षेत्र के रहनेवाले किशन कुमार के रूप में की गयी है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि गया-कोडरमा रेलखंड पर पॉकेटमार, चेन पुलिंग, गांजा तस्कर, शराब धंधेबाज व संदिग्धों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान अलग-अलग जगहों से 24 पीस केन बियर व 12 बोतल विदेशी शराब जब्त की गयी. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि अभियान के दौरान रेलवे लाइन, फुट ओवरब्रिज व ट्रेनों में चलाया गया. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि शराब धंधेबाजों के खिलाफ रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post गया सहित पटना व अरवल के पांच युवक शराब के साथ गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top