नया विचार
समस्तीपुर : मसीहा और समरसता के प्रतीक थे जननायक कर्पूरी ठाकुर। उक्त बातें कहीं कुशवाहा एकता संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा हरिओम ने बाजितपुर कर्नैल पंचायत में कर्पूरी जयंती समारोह को संबोधित करते हुए। संघ के कोषाध्यक्ष डॉ बलराम सिंह ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को दिन दलित की आवाज बताया। नरसिंह नारायण कुशवाहा ने कर्पूरी ठाकुर से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इसके पूर्व पंचायत भवन के निकट कर्पूरी प्रतिमा एवं हाईस्कूल प्रांगण में कर्पूरी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।एच एम विकास कुमार झा, नागेन्द्र कुमार सिंह, श्रीशकांत झा,चंदन कुमार, ओमप्रकाश कुशवाहा, सुबोध कुमार, बलिराम सिंह, आनंद कुमार, नरसिंह नारायण सिंह, मुकेश कुमार, पिंटू कुमार , जीतेन्द्र कुमार,प्रिंस कुमार आदि ने संबोधित किया। मौके पर स्थानीय ग्रामीण एवं विद्यालय के अधिकांश शिक्षक एवं छात्र मौजूद थे।