Hot News

गरीबों को मिलनेवाले अनाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

चतरा. खाद्य, सार्वजनिक एवं उपभोक्ता विभाग की केंद्रीय जांच टीम ने बुधवार को कई पैक्स व पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया. इस दौरान अनाज के भंडारण, वितरण प्रक्रिया, लाभुकों की सूची व दुकानों के संचालन व्यवस्था की जानकारी ली. केंद्रीय टीम में निदेशक गोकुल नगरकोटी व सेक्शन ऑफिसर रामानंद मीणा शामिल थे. पदाधिकारियों ने कुल्लू मोड़ स्थित एफसीआइ गोदाम, दारियातू पैक्स, हफुआ पैक्स, चतरा नगर के मनीष कुमार गुप्ता, टीकर के रामदेव पासवान की पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान किसानों व कार्डधारियों से जानकारी ली. स्टॉक की उपलब्धता, गुणवत्ता व पारदर्शिता की स्थिति का अवलोकन किया. पदाधिकारियों ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बेहतरी के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. टीम ने कहा कि गरीबों के हक के राशन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. निरीक्षण रिपोर्ट केंद्र प्रशासन को सौंपी जायेगी. मौके पर डीएसओ, चतरा एमओ अमिय कुमार, हंटरगंज एमओ अर्जुन कुमार शामिल थे. कुछ डीलरों ने कमीशन नहीं मिलने की शिकायत की, इस पर टीम के पदाधिकारियों ने कहा कि रिपोर्ट में इसका जिक्र किया जायेगा. पदाधिकारी ने डीलरों को राशन वितरण के साथ-साथ अन्य रोजगार करने की बात कही. इसके पूर्व मंगलवार की देर शाम चतरा पहुंचने पर टीम के पदाधिकारियों को एसी अरविंद कुमार, डीएसओ मनींद्र भगत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post गरीबों को मिलनेवाले अनाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top