Hot News

गर्मियों में ट्राई करें हाई प्रोटीन सलाद, शेफ अरुणा ने बताई रेसिपी

High Protein Summer Salad: गर्मियों के मौसम में अक्सर मन करता है कुछ हल्का और रिफ्रेशिंग खाने का. ऐसे में सलाद एक अच्छा ऑप्शन है. ये जल्दी भी तैयार हो जाता है. अगर आप भी घर पर सलाद तैयार करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप हाई प्रोटीन समर सलाद बनाने के बारे में जा पाएंगे. इस रेसिपी को शेफ अरुणा विजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @aruna_vijay_masterchef पर शेयर किया है. 

हाई प्रोटीन समर सलाद बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

क्रीमी चने का डिप के लिए

  • आधा कप उबले हुए चने
  • तीन चौथाई कप ग्रीक योगर्ट 
  • 2 लहसुन की कलियां
  • आधा नींबू का रस
  • स्वादानुसार नमक

सलाद मिक्स के लिए

  • आधा कप बारीक कटा खीरा
  • आधा कप बारीक कटा टमाटर
  • आधा कप बारीक कटा प्याज
  • आधा कप अनार के दाने
  • मुट्ठी भर बारीक कटे पुदीना के पत्ते
  • मुट्ठी भर हरा धनिया 
  • स्वादानुसार नमक
  • नींबू का रस

सलाद को कैसे तैयार करें?

  • सलाद को तैयार करने के लिए सबसे पहले आप मिक्सर जार में उबले हुए काबुली चना को लें. इसमें आप ग्रीक योगर्ट, लहसुन, काली मिर्च और नमक को डालकर एक स्मूद पेस्ट बना लें. 
  • अब आप एक बाउल में खीरा, टमाटर और  प्याज को काटकर डाल दें. इसमें आप अनार के दाने, पुदीना के पत्ते और धनिया के पत्तों को डाल दें. स्वादानुसार नमक, काली मिर्च का पाउडर और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिला लें. 
  • सर्व करने के लिए प्लेट पर पहले क्रीमी डिप को डालें और गोल आकार में फैला लें. तैयार सलाद मिक्स को डिप के बीच में डाल दें. इसे आप छोटे-छोटे खाखरा के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

The post गर्मियों में ट्राई करें हाई प्रोटीन सलाद, शेफ अरुणा ने बताई रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top