Hot News

गर्मी बढ़ने के साथ मनोरोगियों की बढ़ी परेशानी, रोजाना 35 से 40 मरीज आ रहे

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर गर्मी बढ़ने के साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है. गर्मी जैसे-जैसे अपना प्रभाव दिखा रही है, मानसिक रोगियों की परेशानी बढ़ रही है. मानसिक रोगियों को नींद नहीं आ रही है तो चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है. छोटी-छोटी बात पर उग्र हो रहे हैं. यहां तक भूख भी नहीं लग रही है और काम में भी मन नहीं लग रहा है. सदर अस्पताल के मानसिक ओपीडी में 10 से 15 फीसदी नये मरीज आ रहे हैं. हर तीन माह में मनोचिकित्सक की ओपीडी ढाई हजार तक रहती है. मनोचिकित्सक के पास रोजाना 35 से 40 मरीज आ रहे हैं. वर्ष 2023-24 की बात करें तो मनोचिकित्सक की ओपीडी में उपचार के लिए 10081 मरीज आए हैं. इस साल जनवरी से मार्च माह तक ही 2140 मरीज आ चुके हैं. चिकित्सकों के मुताबिक गर्मी के कारण रोगियों की मानसिक स्थिरता प्रभावित होती है. पहले ठीक हो चुके रोगियों पर भी असर पड़ रहा है. मनोचिकित्सक का कहना है कि अगर घबराहट रहती है, डर लगता है, बेचैनी, शरीर में कंपन रहना, दिल की धड़कन बढ़ना, तनाव महसूस करना, सिर में दर्द, हाथ-पैर में पसीना आता है या फिर बार-बार ये मन में आता है कि बुरा होने वाला है तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post गर्मी बढ़ने के साथ मनोरोगियों की बढ़ी परेशानी, रोजाना 35 से 40 मरीज आ रहे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top