Hot News

गलियों में बह रहा नाली का गंदा पानी

कुदरा… शहर में कुछ ऐसे वार्ड भी हैं जो जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा का दंश झेल रहे हैं. नगर पंचायत के गठन के बाद भी इन मुहल्ले की गलियों में नाली का पानी बहता है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है. गर्मी के दिनों में भी जगह-जगह जलजमाव देखने को मिल रहा है. वहीं, वार्ड आठ व नौ में पेयजल का भी उचित प्रबंध नहीं होने से लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है. इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है. नाली के अभाव में लोगों के घरों का पानी गलियों में ही गिरता है, जिससे गलियों में हमेशा जलजमाव का नजारा रहता है. कुदरा नगर पंचायत बनने के बाद लोगों में काफी उम्मीद जगी थी कि वार्ड का विकास होगा और लोगों को गलियों व जलनिकासी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा, लेकिन कुदरा के नगर पंचायत बनने के बाद भी पूर्व की समस्या बरकरार है. गलियों में घरों का पानी बहने से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है, जबकि स्त्रीओं व छोटे-छोटे बच्चों का इन गलियों में निकलना भी मुश्किल हो जाता है. स्थानीय निवासी लालजी सिंह का कहना है कि वार्ड आठ में गंदगी के कारण छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल आने जाने व स्त्रीओं व बच्चियों को घर से बाजार आने जाने में काफी परेशानी होती है. जबकि, बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, हर जगह-जलजमाव का नजारा रहता है. वार्ड में पेयजल का भी उचित प्रबंध नहीं रहने से लोगों को पेयजल को लेकर परेशानी उठानी पड़ती है. लोगों का कहना है कि मुहल्ले के सभी लोगों के घरों तक पेयजल आपूर्ति का पानी नहीं पहुंच पाता है. गर्मी में जलस्तर नीचे खिसक जाने से पेयजल की परेशानी और बढ़ गयी है. इस संबंध में पूछे जाने पर कार्यपालक पदाधिकारी उजाली राज ने बताया कि वार्डों के जलनिकासी, पेयजल व सड़क की मरम्मत के लिए अगले माह तक टेंडर होना है. टेंडर होने पर सभी विकास कार्य कराये जायेंगे. # गर्मी में भी मुहल्ले की गलियों में जलजमाव, लोग परेशान # पेयजल के लिए भी लोगों को करना पड़ता है कठिनाइयों का सामना

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post गलियों में बह रहा नाली का गंदा पानी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top