Hot News

गांगुली या सचिन, किसकी बेटी ज्यादा पढ़ी-लिखी, Sara और Sana की डिग्रियां कर देंगी हैरान!

Celebrity Education in Hindi: हिंदुस्तान में क्रिकेट सिर्फ स्पोर्ट्स नहीं एक जुनून है. लेकिन जब बात आती है क्रिकेटर्स के बच्चों की तो सबका ध्यान उनकी लाइफस्टाइल और करियर पर जाता है. हालांकि, कुछ स्टार बेटियां ऐसी भी हैं जो सिर्फ पॉपुलर नहीं बल्कि शिक्षा के मामले में भी कमाल कर रही हैं. सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी उनमें से एक हैं. आइए जानें इनकी डिग्री, कॉलेज (Sara Tendulkar vs Sana Ganguly) और एजुकेशनल बैकग्राउंड.

Sara Tendulkar vs Sana Ganguly: सारा तेंदुलकर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की. इसके बाद उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई University College London (UCL) से की. उन्होंने Biomedical Sciences में ग्रेजुएशन किया. सारा ने पढ़ाई के साथ-साथ सोशल इवेंट्स में भी हिस्सा लिया और वे आज की यूथ के लिए एक एजुकेटेड और एलिगेंट रोल मॉडल बन चुकी हैं.

Sara Tendulkar vs Sana Ganguly: सना गांगुली

सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली भी पढ़ाई में किसी से पीछे नहीं हैं. उन्होंने La Martiniere for Girls, Kolkata से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और इसके बाद उन्होंने Political Science में पढ़ाई के लिए Oxford University जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में दाखिला लिया. सना अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बौद्धिक विचारों के लिए जानी जाती हैं और वे क्लासिक लिटरेचर और परफॉर्मिंग आर्ट्स में गहरी रुचि रखती हैं.

यह भी पढ़ें- Success Story: उम्र नहीं, जज्बा मायने रखता है! 71 की उम्र में पास किया CA एग्जाम, युवाओं के लिए मिसाल

Sara Tendulkar vs Sana Ganguly: कौन ज्यादा पढ़ी-लिखी?

अगर एकेडमिक इंस्टिट्यूट और विषय को देखा जाए तो दोनों ने इंटरनेशनल लेवल की यूनिवर्सिटीज से पढ़ाई की है. सारा मेडिकल फील्ड में तो सना सोशल साइंसेज में आगे बढ़ रही हैं. दोनों की पढ़ाई का फोकस अलग है लेकिन दोनों युवतियां अपने-अपने क्षेत्र में प्रेरणादायक हैं.

यह भी पढ़ें- DU ADMISSION CSAS 2025: डीयू में 2.65 लाख से अधिक छात्रों ने किया आवेदन, अब करना होगा ये काम

The post गांगुली या सचिन, किसकी बेटी ज्यादा पढ़ी-लिखी, Sara और Sana की डिग्रियां कर देंगी हैरान! appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top