कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में विद्या की देवी मां शारदे की प्रतिमाओं का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ श्रद्धा और भक्ति भाव से किया गया. नवयुवक एकता संगठन फुलवरिया चौक एवं मिल टोला वार्ड संख्या 4 कमेटी के सदस्यों ने गाजे – बाजे के साथ मां शारदे प्रतिमा का समीप के स्थित तालाबों में शांति पूर्ण मौहाल में विसर्जन किया. इस दौरान कमेटी के सदस्य सरोज कुमार चौधरी, ज्ञानदीप चौधरी, कुंदन चौधरी, शुभम् कुमार साह, रोशन कुमार, मनी चंद कुमार, बम-बम कुमार, मनीष कुमार, प्रिंस कुमार,आशिश कुमार, रोहीत कुमार,व अन्य सदस्यों ने अपनी अपनी भागीदारी शांति पूर्ण माहौल में विसर्जन करने में सुनिश्चित की.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post गाजे बाजे के साथ मां शारदे को दी गयी विदाई appeared first on Naya Vichar.

