Hot News

गाड़ी गैरेज में और 500 रुपये का ऑनलाइन चालान मोबाइल में आया

गुमला. गुमला जिले में ऑनलाइन चालान प्रणाली की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गये हैं. मामला गाड़ी के गैरेज में खड़े होने के बावजूद सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का ऑनलाइन चालान कटने से जुड़ा है. यह गुमला में इस तरह का दूसरा मामला बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार सीएससी मैनेजर मनोज कुमार सतपती की गाड़ी नंबर (जेएच-01बीडी-8296) का 500 रुपये का ऑनलाइन चालान सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के मामले में काटा गया. बीते सात जनवरी को उनके मोबाइल पर चालान का मैसेज प्राप्त हुआ. मैसेज को खोलने पर चालान का पूरा विवरण सामने आया. मनोज कुमार सतपती ने बताया कि जिस दिन उनके मोबाइल पर ऑनलाइन चालान का मैसेज आया, उससे पांच से छह दिन पहले से उनकी गाड़ी गैरेज में खड़ी थी. गाड़ी सड़क पर निकली ही नहीं, ऐसे में चालान कटना समझ से परे है. उन्होंने कहा कि यदि गाड़ी सड़क पर रहती और नियमों का उल्लंघन होता, तो चालान उचित माना जा सकता था, लेकिन गैरेज में खड़ी गाड़ी पर चालान लगना गंभीर सवाल खड़ा करता है. उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी डीएसपी रोड, गुमला निवासी एक व्यक्ति को इसी तरह 1000 रुपये का ऑनलाइन चालान प्राप्त हुआ था, जबकि उनकी गाड़ी भी सड़क पर नहीं थी. मनोज कुमार सतपती ने बताया कि वे इस पूरे मामले को लेकर परिवहन कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज करायेंगे और न्याय की मांग करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post गाड़ी गैरेज में और 500 रुपये का ऑनलाइन चालान मोबाइल में आया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top