Amit Mishra’s Wife Complains Domestic Violence: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें पूर्व हिंदुस्तानीय क्रिकेटर अमित मिश्रा और उनके परिवार के खिलाफ उनकी पत्नी गरिमा तिवारी ने घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है. यह शिकायत न्यायिक मजिस्ट्रेट सप्तम की अदालत में दाखिल की गई है. गरिमा ने अपने पति अमित मिश्रा के साथ उनकी मां बीना मिश्रा, पिता शशिकांत मिश्रा, भाई अमर मिश्रा, भाभी रितु मिश्रा, और बहन स्वाति मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है और सभी आरोपियों को नोटिस जारी किए गए हैं. इस मामले की अगली सुनवाई 26 मई को निर्धारित है.
कानपुर के बिरहाना रोड की निवासी और मॉडल गरिमा तिवारी ने दावा किया है कि उनके ससुराल वालों ने दहेज में 10 लाख रुपये नकद और एक होंडा सिटी कार की मांग की थी. जब यह मांग पूरी नहीं हुई, तो ससुराल वालों ने उनकी विदाई रोक दी थी. बाद में 2.5 लाख रुपये देने पर विदाई की गई. गरिमा का आरोप है कि अमित उन्हें तिलक नगर की आरबीआई कॉलोनी स्थित घर में ले गए, जहां ससुराल वालों ने आकर उनकी प्रताड़ना जारी रखी. गरिमा ने यह भी कहा कि अमित उनके बहकावे में आकर गाली-गलौच और मारपीट करते थे. उनकी मॉडलिंग से होने वाली कमाई भी अमित छीन लेते थे. इसके अलावा, अमित कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर अन्य लड़कियों से बात करते थे और तलाक की धमकी देते थे.
प्रताड़ना से मॉडलिंग कैरियर समाप्त हो गया
गरिमा ने अपनी शिकायत में बताया कि लगातार शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के कारण वे गंभीर तनाव में चली गईं. ससुराल वालों द्वारा छोटी-छोटी बातों पर अपमानित किए जाने और मरने के ताने सुनने के बाद उन्होंने फिनायल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था. समय पर परिवार वालों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच गई. इस घटना और मानसिक तनाव के कारण उनका मॉडलिंग करियर भी समाप्त हो गया.
1 करोड़ रूपये; मुआवजे की मांग
गरिमा ने अदालत से एक करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति, प्रति माह 50 हजार रुपये गुजारा भत्ता, अपना स्त्रीधन, और साझा गृहस्थी में रहने का अधिकार देने की मांग की है. उनके वकील ने बताया कि अदालत ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया और विपक्षी पक्ष को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है. इस मामले की अगली सुनवाई 26 मई को होनी है
ड्रायर और ट्रिमर के बाद सोने का फोन, PSL में शाहीन को मिला नायाब तोहफा, हारिस रऊफ को नहीं आया पसंद
‘फोन पकड़ने से पहले…’, बेस्ट फ्रेंड से मिलीं अनाया बांगर, सरफराज और मुशीर के साथ शेयर की बचपन की यादें
वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, धोनी से मिले तो पैर छूकर लिया आशीर्वाद, देखें Video
The post गाली-गलौज, मार-पीट, लड़कियों से…, हिंदुस्तानीय क्रिकेटर पर गंभीर आरोप, कोर्ट में पहुंचा मामला appeared first on Naya Vichar.

