Hot News

गिद्दी सी पीओ व संयोजक मंडली के बीच वार्ता, बनी सहमति

गिद्दी (हजारीबाग). मांगों को लेकर गिद्दी सी परियोजना पदाधिकारी व संयोजक मंडली के बीच बुधवार को परियोजना कार्यालय में वार्ता हुई. वार्ता में तीन मांगों पर सहमति बनी. कोलियरी प्रबंधन ने कहा कि मजदूरों की राशि को लेकर हाइवा लिफ्टरों से बातचीत की जायेगी. गिद्दी सी लोकल सेल के लिए एक-दो दिन के अंदर कोयले का ऑफर भेजा जायेगा. प्रबंधन ने कहा कि मैनुअल लोडिंग के सवाल पर आने वाले दिन में पुन: बैठक की जायेगी. प्रबंधन ने संयोजक मंडली की मांगों के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय लिया है. प्रबंधन के इस आश्वासन पर संयोजक मंडली ने गिद्दी सी में 22 मई से होने वाले आंदोलन को स्थगित कर दिया है. वार्ता में पीओ मो शकील अख्तर, मैनेजर रामाशीष राम, मुखिया लखनलाल महतो, संयोजक मंडली के रतिलाल मरांडी, गणेश महतो, राजेश महतो, पप्पू सिंह, नेमन यादव, असलम अंसारी, कुदुस अंसारी, किनू मियां, इम्तियाज अंसारी, इसाक अंसारी, कुलेश्वर राम, श्रीनाथ महतो, कुमेश्वर महतो, राजू महतो, सुबोध महतो, रूपलाल चौधरी, हुसैनी मियां, नागेश्वर पटेल, तुलसी महतो, चंद्रदेव महतो, रति महतो, भुवनेश्वर बेदिया, जयलाल महतो शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post गिद्दी सी पीओ व संयोजक मंडली के बीच वार्ता, बनी सहमति appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top