Hot News

गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता, नक्सली ठिकानों से रायफल, SLR समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Giridih News| गिरिडीह, राकेश सिन्हा : नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे हैं सर्च अभियान में गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने नक्सली ठिकाने से राइफल, एसएलआर समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किये हैं. पुलिस को मिले गुप्त सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की गयी.

बंकर में जमा थे हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक

गुप्त सूचना के आधार पर सीआरपीएफ और गिरिडीह पुलिस पारस के तराई वाले इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार सर्च अभियान चला रही थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने एक बंकर में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जमा करके रखा है. संयुक्त ऑपरेशन के दौरान नक्सल प्रभावित खुखरा थाना क्षेत्र के जोकानाला के पास से पुलिस ने बंकर से 14 हथियार बरामद किये.

झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी

बरामद हथियारों में 303 बोर का रायफल, एसएलआर, गन पाउडर समेत अन्य हथियार शामिल है. सूचना के अनुसार बरामद हथियारों में से कई राइफल और एसएलआर पुलिस से लूटी हुई बतायी जा रही है. बड़ी संख्या में हथियार बरामद करने के बाद गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र पारसनाथ पर्वत की तराई वाले इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रखा है.

सर्च अभियान के लिए बनायी गयी विशेष टीम

गिरिडीह के एसपी डॉ विमल कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नक्सलियों के एक बंकर के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी और इसी सूचना के आधार पर गिरिडीह जिला पुलिस व सीआरपीएफ की विशेष टीम बनायी गयी. इस टीम ने पारसनाथ के तराई वाले इलाके में सर्च अभियान चलाया और नक्सलियों के एक बंकर का पता चला, जहां से भारी मात्रा में हथियार के साथ-साथ विस्फोटक बरामद की गयी.

इसे भी पढ़ें

Best Waterfalls in Jharkhand: दिल छू लेंगे झारखंड के ये 5 झरने, घूमना न भूलें

Jharkhand Weather: भयंकर गर्मी से मिलेगी राहत, रांची समेत 20 जिलों में बारिश की संभावना, 21 मई तक मौसम रहेगा सुहाना

Maiya Samman Yojana: लाभुकों के लिए बड़ी खुशसमाचारी, 1-2 दिनों में खटाखट आयेंगे 5000 रुपए! तैयारी लगभग पूरी

The post गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता, नक्सली ठिकानों से रायफल, SLR समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top