Hot News

गिरिडीह में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक की मौत, सड़क जाम करने की तैयारी में आक्रोशित परिजन

गिरिडीह, सूरज सिन्हा : गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाटांड़ मल्लाह टोला के रहने वाले एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन के चपेट में आने मौत हो गयी. घटना रविवार सुबह की. मृतक की पहचान फदौरी मल्लाह के 42 वर्षीय पुत्र जानकी मल्लाह के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक पचंबा से काम करके पैदल लौट रहा था, इस दौरान परसाटांड मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन उसे पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया.

सड़क जाम करने की तैयारी में आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग

मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ वहां जमा हो गयी. इसकी जानकारी गिरिडीह के पचंबा थाना की पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दूसरी तरफ मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग सड़क जाम करने की भी योजना बना रहे हैं. बताया गया की मृतक के तीन पुत्र और एक पुत्री भी है. वह घर का एकलौता कमाऊ सदस्य था.

Also Read: Mahakumbh 2025 Crowd: महाकुंभ जानेवाले यात्रियों का उमड़ा सैलाब, इस ट्रेन में पैर रखने तक की जगह नहीं

The post गिरिडीह में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक की मौत, सड़क जाम करने की तैयारी में आक्रोशित परिजन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top