Hot News

गिरिडीह में यात्री बस और पिकअप वैन में टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

कुमार गौरव, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह (Giridih) से एक बड़ी समाचार सामने आ रही है. यहां एक यात्री बस और मछली लदी पिकअप वैन के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड औरा की है, जो सोमवार सुबह चार बजे घटी. जानकारी के अनुसार, कोलकाता से झारखंड के राजधनवार तक चलने वाली कादरी नामक यात्री बस जीटी रोड़ औरा में ब्रेक डाउन होकर खड़ी थी. इसी बीच डुमरी से बगोदर की ओर आ रही मछली लदे पिकअप वैन ने खड़ी बस में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में वैन चालक की मौत हो गई. साथ ही खराब बस की रिपेयरिंग करने के लिए गाड़ी के नीचे घुसा व्यक्ति भी एक्सीडेंट की चपेट में आ गया. यह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है.

पुलिस ने घायल को भेजा अस्पताल

हादसे में घायल व्यक्ति बस चालक के घर का सदस्य बताया जा रहा है. इधर घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना मिलते ही बगोदर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचीं. पुलिस ने पिकअप वैन में दबे शव को निकालने का काम किया. साथ ही घटना में घायल युवक को इलाज के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर भेजा गया. यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है.

मृतक की हुई पहचान

सड़क हादसे के बाद कुछ देर के लिए जीटी रोड औरा में जाम की स्थिति बन गई थी. लेकिन दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को हटाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई. पुलिस ने मृतक की पहचान मो बसीर के रूप में की है, जो सरिया का रहने वाला है. पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Also Read: कौशल विकास की ट्रेनिंग के बाद भी नहीं मिला रोजगार, अब प्रशासन ने दिया 13.75 करोड़ रुपये का रोजगार भत्ता

The post गिरिडीह में यात्री बस और पिकअप वैन में टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top