Hot News

गीतेश दांगी बने परैया युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष

गया न्यूज : कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

प्रतिनिधि, परैया.

प्रखंड के उतरी बाजार निवासी गीतेश दांगी को जिला समिति द्वारा युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गयी है. जिसको लेकर मनोनयन पत्र सोमवार को प्रदान किया गया. गीतेश दांगी को जिला कार्यालय में जदयू जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद व युवा जदयू जिला अध्यक्ष सतीश पटेल के द्वारा पत्र दिया गया. वहीं युवक ने पार्टी के प्रति समर्पण भावना के साथ काम करने का संकल्प लिया. साथ ही आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी व गठबंधन के प्रति सक्रिय रहने की बात कहीं. गीतेश दांगी को इस उपलब्धि के लिए जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद विद्यार्थी, सत्येंद्र प्रसाद, सुजीत कुमार आदि ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post गीतेश दांगी बने परैया युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top