Hot News

गुजरात में बड़ा हादसा 2 की मौत, भरभराकर गिरा पुल, देखें वीडियो

Gujarat Bridge Collapse Video: गुजरात के वडोदरा ज़िले के पादरा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला महिसागर नदी पर स्थित 43 साल पुराना गंभीरा पुल अचानक टूट गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं. हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.

भयानक हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय प्रशासन के अनुसार, सुबह करीब 7:30 बजे पुल का एक हिस्सा अचानक ध्वस्त हो गया, जिससे दो ट्रक, दो वैन, एक कार और कई दोपहिया वाहन नदी में गिर गए. एक भारी ट्रक अब भी पुल पर बीचोंबीच लटका हुआ है. हादसे के वक्त पुल पर भारी यातायात था और नदी में कितने वाहन गिरे हैं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन विभाग और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई. अब तक चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. प्रशासन का कहना है कि महिसागर नदी का तल काफी गहरा और चौड़ा है, जिससे वाहनों की सटीक संख्या जानने में दिक्कत हो रही है. नदी में और लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है.

43 साल पुराना था पुल, लंबे समय से था जर्जर

गंभीरा पुल 1982 में बनाया गया था और तब से अब तक इसकी मरम्मत नहीं की गई थी. स्थानीय लोग और वाहन चालक लंबे समय से पुल के हिलने और कमजोर हालत की शिकायत कर रहे थे, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. बताया जा रहा है कि सौराष्ट्र से आने वाले भारी वाहन टोल टैक्स बचाने के लिए इस पुल का इस्तेमाल कर रहे थे. हाल ही में इस पुल के बगल में एक नया पुल बनाने की योजना को मंजूरी मिली थी, लेकिन काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है.

The post गुजरात में बड़ा हादसा 2 की मौत, भरभराकर गिरा पुल, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top