Hot News

गुमला नगर परिषद अध्यक्ष और प्रशासक भिड़े, SC/ST थाने में शिकायत दर्ज, जानें मामला

Gumla Municipal Council, गुमला (दुर्जय पासवान की रिपोर्ट) : नगर परिषद गुमला की पहली स्त्री अध्यक्ष शकुंतला उरांव और उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने प्रशासक मनीष कुमार पर दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है. दोनों ने प्रशासक को गुमला से हटाने और उनके कार्यकाल में हुए कार्यों की जांच कराने की मांग की है. इस संबंध में उपायुक्त (DC) से लिखित शिकायत की गयी है.

रामनवमी की तैयारी के बीच बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, 27 मार्च को रामनवमी के मद्देनजर शहर की साफ-सफाई, जलापूर्ति और गैस आपूर्ति की व्यवस्था पर चर्चा के लिए अध्यक्ष ने प्रशासक को अपने चैंबर में बुलाया था. इसी दौरान बातचीत के बीच माहौल अचानक गरमा गया.

बैठक में हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

अध्यक्ष का आरोप है कि प्रशासक बिना किसी औपचारिकता के सीधे कुर्सी पर बैठ गये और शहर के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय उन्हें नियम-कानून समझाने लगे. चेयरमैन का दावा तो यह भी है कि प्रशासक ने गुमला नगर परिषद की अध्यक्ष से कहा, “आप नई हैं, आपको कुछ नहीं आता”. जैसे वाक्यों का प्रयोग किया जिससे विवाद और बढ़ गया.

उपाध्यक्ष ने भी उठाये सवाल

उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने कहा कि प्रशासक के बोल जनता विरोधी थे. उन्होंने (प्रशासक ने) स्पष्ट कर दिया है कि वे महीने में सिर्फ एक दिन बोर्ड की बैठक के लिए आयेंगे, बाकी समय प्रशासनी काम करेंगे. उन्हें जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है.

Also Read: East Singhbhum: यूसिल प्रबंधन के खिलाफ जादूगोड़ा के विस्थापितों का आक्रोश, एक घंटे तक काम ठप

एसटी/एससी थाना में भी शिकायत

मामला तूल पकड़ने के बाद अध्यक्ष ने गुमला एसटी/एससी थाने में भी लिखित शिकायत दर्ज करायी है. साथ ही, उपायुक्त को आवेदन देकर प्रशासक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गयी है.

प्रशासक ने आरोपों को नकारा

इस संबंध में प्रशासक मनीष कुमार ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ है. उन्होंने सफाई दी कि अध्यक्ष नई हैं, इसलिए उन्हें केवल नियमों की जानकारी दी गयी थी. बिना नियमों के पालन के कोई भी प्रशासनी कार्य नहीं किया जा सकता.

12 दिन में ही आमने-सामने आए अधिकारी

गौरतलब है कि 14 मार्च को ही नगर परिषद के नए पदाधिकारियों ने शपथ ली थी. शपथ ग्रहण के महज 12 दिन के भीतर ही अध्यक्ष और प्रशासक के बीच शुरू हुए इस टकराव ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिये हैं.

Also Read: Ramgarh: महाअष्टमी जुलूस में जय श्री राम के नारों से गूंजा पतरातू, निकाला गया विशाल जुलूस

The post गुमला नगर परिषद अध्यक्ष और प्रशासक भिड़े, SC/ST थाने में शिकायत दर्ज, जानें मामला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top