Hot News

गुमला में थम नहीं रहे सड़क हादसे, 3 अलग-अलग एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत

Gumla News: जिले में तीन अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी. बसिया में बाइक सवार दीवार से टकरा गया, जिससे उसकी जान चली गयी. सिसई में अज्ञात गाड़ी ने वृद्ध को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. गुमला में मिर्गी बीमार से ग्रसित अधेड़ की कुएं में गिरने से मौत हो गई. एक दिन पहले गुरुवार को जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी. सभी तिलकुट व्यापारी थे और रांची से गुमला तिलकुट बेचने जा रहे थे. एक हाईवा ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी और मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई.

बसिया : बाइक दीवार से टकराने से युवक की मौत

बसिया थाना क्षेत्र के ममरला में गुरुवार की रात सड़क हादसे में टेंगरा गांव निवासी संजय बाड़ा (20) की मौत हो गयी. संजय अपने घर से मेला देखने के लिए अपनी पल्सर बाइक से बक्सपुर गांव गया हुआ था. बक्सपुर में मेला देखने के बाद वह वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान ममरला पंचायत भवन के समीप सड़क पर जानवर आने के कारण उसका बाइक अनियंत्रित हो गया और एक घर के बाउंड्री से टकरा गया. जिससे संजय के सिर पर गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची बसिया पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया.

सिसई : सड़क हादसे में वृद्ध की मौत

सिसई थाना क्षेत्र के पंडरिया के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ललुवा पहानटोली निवासी भदरा खड़िया की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया था. जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात शव मानते हुए शव को गुमला सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भेजा था. शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया था. शुक्रवार की सुबह को प्रदीप खड़िया अस्पताल आया और अपने पिता के शव की पहचान कर शव को गांव ले गया.

गुमला : कुआं में डूबने से अधेड़ की मौत

गुमला प्रखंड के दाऊद नगर निवासी 45 वर्षीय रोशन बड़ा की कुएं में डूबकर शुक्रवार को मौत हो गयी. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गुमला भेजा और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया. मृतक के परिजनों ने बताया कि रोशन शुक्रवार की सुबह घर से निकला था और लगभग एक किलोमीटर दूरी पर नवाटोली के खेत में उसका शव मिला. उसको मिर्गी की बीमारी थी. आशंका जतायी जा रही है कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ होगा. इस दौरान कुएं में गिरने से मौत हो गयी.

ये भी पढ़ें…

प्री प्लान्ड था रांची ED ऑफिस में पुलिस रेड, हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी और पुलिस कार्रवाई पर रोक

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने Nipah Virus को लेकर जारी की एडवाइजरी, सदर अस्पतालों को किया आगाह

The post गुमला में थम नहीं रहे सड़क हादसे, 3 अलग-अलग एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top