Hot News

गुवाहाटी में बारिश के कारण टॉस में देरी, अगर नहीं हुआ मैच तो क्या होगा

Highlights

RR vs MI Weather Update: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जाना है. इस अहम मैच में बारिश ने स्पोर्ट्स बिगाड़ दिया है. तय कार्यक्रम के अनुसार शाम 7 बजे टॉस होना था और 7:30 बजे से मैच की पहली गेंद फेंकी जानी थी. लेकिन मैदान पर रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण पिच को कवर्स से ढक दिया गया है. इसी वजह से टॉस में देरी हो रही है. ताजा अपडेट के अनुसार फिलहाल बारिश रुक गई है और मैदानकर्मी मैदान को जल्द से जल्द स्पोर्ट्सने लायक बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

मौसम का हाल और बारिश की संभावना

गुवाहाटी में शाम का तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस और उमस 83 प्रतिशत रहने का अनुमान है. एक्यूवेदर के अनुसार शुरुआती कुछ घंटे काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं. बता दें कि शाम 7 बजे से 8 बजे के बीच बारिश की संभावना 40 प्रतिशत है. वहीं रात 8 बजे से 9 बजे के बीच यह खतरा बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगा. 

हालांकि रात 9 बजे के बाद फैंस को राहत मिलने की उम्मीद है. रात 9 बजे से 10 बजे के बीच बारिश की संभावना घटकर 20 प्रतिशत रह जाएगी. इसके बाद रात 10 बजे से 12 बजे तक यह सिर्फ 10 प्रतिशत रह जाएगी. शुरुआती रुकावटों के बाद मैच पूरा होने की पूरी उम्मीद है.

समय बारिश की संभावना
शाम 7:00 बजे – रात 8:00 बजे 40%
रात 8:00 बजे – रात 9:00 बजे 50%
रात 9:00 बजे – रात 10:00 बजे 20%
रात 10:00 बजे – रात 11:00 बजे 10%
रात 11:00 बजे – रात 12:00 बजे 10%

डकवर्थ लुईस नियम का होगा इस्तेमाल

आईपीएल के नियमों के अनुसार ग्रुप स्टेज के मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा जाता है. इसका सीधा मतलब यह है कि मैच को आज ही पूरा करना होगा. अगर बारिश के कारण स्पोर्ट्स में समय खराब होता है तो अंपायर डकवर्थ लुईस विधि (DLS) का इस्तेमाल करेंगे. इस नियम के तहत खराब हुए समय की भरपाई करने के लिए ओवरों की संख्या में कटौती की जा सकती है.

कितने बजे तक हो सकता है 5-5 ओवर का स्पोर्ट्स?

मैच का नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों का कम से कम 5-5 ओवर स्पोर्ट्सना बहुत जरूरी है. अगर बारिश लंबे समय तक नहीं रुकती है तो 5-5 ओवर का मैच तभी संभव है जब रात 10:56 बजे तक स्पोर्ट्स शुरू हो जाए. इसके लिए यह अनिवार्य है कि रात 10:46 बजे तक हर हाल में टॉस हो जाए. अगर इस समय सीमा तक भी हालात स्पोर्ट्स के अनुकूल नहीं होते हैं तो अंपायर मैच को रद्द कर देंगे. लेकिन अभी मैदान पर कवर्स नहीं है क्योंकि बारिश रुक गई है. इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि कुछ देर में टॉस की प्राक्रिया पूरा हो सकती है.

मैच रद्द होने पर पॉइंट्स का क्या होगा?

क्रिकेट फैंस जानना चाहते हैं कि अगर आज का मैच नहीं हुआ तो पॉइंट्स टेबल पर क्या असर पड़ेगा. आईपीएल के नियम इस मामले में एकदम स्पष्ट हैं. अगर लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती है और मुकाबला रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों के बीच अंक बराबर बांटे जाएंगे. ऐसी स्थिति में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दे दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

पिता का विरोध और मामा का सपोर्ट, जानें IPL 2026 में धूम मचाने वाले समीर रिजवी कैसे बने क्रिकेटर

बहन की जिद ने कैसे फौजी की जगह बनाया क्रिकेटर, जानें भुवी के स्विंग का सुल्तान बनने का सफर

RR vs MI: बारसापारा में बल्लेबाज मचाएंगे गदर या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

The post गुवाहाटी में बारिश के कारण टॉस में देरी, अगर नहीं हुआ मैच तो क्या होगा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top