Hot News

गेट स्कोर के आधार पर इन Top कॉलेज में मिलेगा एडमिशन, चेक करें लिस्ट

GATE Admission 2026: गेट 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद अब स्टूडेंट्स के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि आगे क्या करें और किस कॉलेज में एडमिशन लें. अच्छे GATE स्कोर के आधार पर देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में MTech करने का मौका मिलता है, जहां से पढ़ाई करने के बाद शानदार करियर ऑप्शन और हाई पैकेज जॉब्स मिल सकती हैं. आइए जानते हैं उन टॉप MTech कॉलेजों के बारे में, जहां GATE स्कोर के जरिए एडमिशन लिया जा सकता है.

IITs: सबसे पहला और बेस्ट ऑप्शन

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) MTech के लिए सबसे टॉप च्वॉइस माने जाते हैं. IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली, IIT मद्रास, IIT कानपुर और IIT खड़गपुर जैसे संस्थान अपने बेहतरीन फैकल्टी, रिसर्च फैसिलिटी और प्लेसमेंट के लिए जाने जाते हैं. यहां एडमिशन के लिए हाई GATE स्कोर जरूरी होता है और कंपटीशन काफी टफ रहता है.

टॉप 10 कॉलेज जहां गेट स्कोर के आधार पर मिलेगा एडमिशन

  • आईआईटी मद्रास (IIT Madras)
  • आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi)
  • आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay)
  • आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur)
  • आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur)
  • आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee)
  • आईआईटी हैदराबाद (IIT Hyderabad)
  • आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati)
  • आईआईटी तिरुचिरापल्ली (IIT Tiruchirappalli)
  • आईआईटी बीएचयू (IIT BHU)

रिसर्च के लिए चुनें इस कॉलेज को

लेकिन अगर आपको नौकरी नहीं रिसर्च फील्ड में अपना करियर बनाना है तो आपके लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. NIRF Ranking 2024 की रैंकिंग में रिसर्च में ये कॉलेज टॉप नंबर पर है. ऐसे में रिसर्च और डेवलपमेंट में करियर बनाना चाहते हैं तो यहां एडमिशन लें.

कम स्कोर आने पर क्या करें?

अगर आपका स्कोर IITs में एडमिशन पाने जितना नहीं है तो आप NITs में भी एडमिशन ले सकते हैं. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NITs) भी MTech की पढ़ाई होती है और ये काफी अच्छा माना जाता है. अगर आपका GATE स्कोर IIT के लिए पर्याप्त नहीं है, तो NIT त्रिची, NIT वारंगल, NIT सुरथकल जैसे संस्थानों में एडमिशन लेकर अच्छा करियर बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें- हिंदुस्तान का ये संस्थान, दिखने में किसी Foreign Institute से कम नहीं, पढ़ाई में भी देता है टक्कर

The post गेट स्कोर के आधार पर इन Top कॉलेज में मिलेगा एडमिशन, चेक करें लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top