Hot News

गेहूं कटाई के बीच फिर हुई बारिश से किसानों पर आफत, बढ़ीं मुश्किलें, बारिश से गेहूं फसल के नुकसान से चिंता में डूबे किसान

कटेया. गुरुवार की हुई बारिश से किसानों की फसल काफी हद तक नुकसान होने के कगार पर है. गेहूं की फसल हवा बहने पर धीरे-धीरे खेत में झड़ने लगी है. किसानों को अब खुद नहीं सूझ रहा है कि वे अपनी फसल को लेकर क्या करें. किसान चिंतित है. बता दें कि किसान अभी अपने गेहूं की फसल की कटाई पूर्ण रूप से नहीं कर पाये हैं, तभी पिछले सप्ताह आयी बारिश ने गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचा दिया. गेहूं की कटाई के लिए एक सप्ताह समय आगे बढ़ गया. धूप होने पर बुधवार, गुरुवार से फसल की कटाई शुरू की गयी, तभी गुरुवार की दोपहर झमाझम हुई बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ गयीं. बेमौसम बारिश से किसान अपने गेहूं की फसल को लेकर काफी चिंतित हैं. बहुत से खेतों में गेहूं की फसल नीचे जमीन पर गिर गयी हैं. किसान करें तो क्या कुछ समझ में नहीं आ रहा है. अगर इस तरह से मौसम होता रहा, तो किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post गेहूं कटाई के बीच फिर हुई बारिश से किसानों पर आफत, बढ़ीं मुश्किलें, बारिश से गेहूं फसल के नुकसान से चिंता में डूबे किसान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top