Fact Check: वायरल वीडियो में युवक को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है- गैस नहीं मिल रही है सर. वीडियो में पीएम मोदी का भी रिएक्शन दिख रहा है.
क्या है वायरल वीडियो में?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक खुली जीप पर प्रधानमंत्री मोदी जैसा दिखने वाला एक शख्स नजर आ रहा है. जो लोगों का अभिवादन भी पीएम मोदी की तरह करता दिख रहा है. बैकग्राउंड में एक युवक की आवाज आती है जो गैस सिलेंडर न मिलने की शिकायत कर रहा है. वीडियो को इस तरह पेश किया जा रहा है मानो पीएम मोदी ने यह शिकायत सुनी, लेकिन अनसुना कर आगे बढ़ गए.
दावा: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो का है।
❌ यह दावा फर्जी है।
✅ यह वीडियो प्रधानमंत्री @narendramodi का नहीं, बल्कि उनके हमशक्ल का है।
⚠️ कृपया भ्रामक जानकारी साझा करने से बचें और केवल आधिकारिक… pic.twitter.com/A78L0JKVX1
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) April 1, 2026
क्या है वायरल वीडियो का सच?
वायरल वीडियो की जब जांच की गई, तो पाया गया कि वीडियो में दिख रहा शख्स पीएम मोदी का हमशक्ल है. वीडियो ओडिशा के राउरकेला का बताया जा रहा है.
PIB फैक्ट चेक में वीडियो का सच आया सामने
PIB ने भी इस वीडियो का फैक्ट चेक किया है. जिसे भ्रामक और फर्जी करार दिया. पीआईबी ने बताया- यह वीडियो प्रधानमंत्री मोदी का नहीं, बल्कि उनके हमशक्ल का है. पीआईबी ने जांच के बाद यूजर से कहा- कृपया भ्रामक जानकारी शेयर करने से बचें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें.
The post गैस नहीं मिल रही है सर! क्या वाकई पीएम मोदी के सामने युवक ने लगाई गुहार? जानें वायरल वीडियो का पूरा सच appeared first on Naya Vichar.

