Gopal Khemka Murder: पटना. बिहार की राजधानी पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की सरेआम गोली मारकर हत्या ने बिहार की सियासत में उबाल ला दिया है. इस वारदात के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का गुस्सा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फूंटा है. राहुल गांधी ने भाजपा पर भी हमला बोला है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बिहार अब ‘हिंदुस्तान की क्राइम कैपिटल’ बन चुका है और राज्य में अपराध ‘नया नॉर्मल’ बन गया है. इस बीच, बिहार प्रशासन ने जांच टीम गठित कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे.
प्रशासन पूरी तरह नाकाम
राहुल गांधी ने लिखा, “आज बिहार लूट, गोली और हत्या के साए में जी रहा है. अपराध यहां ‘नया नॉर्मल’ बन चुका है. और प्रशासन पूरी तरह नाकाम है. बिहार के भाइयों और बहनों, यह अन्याय अब और नहीं सहा जा सकता, जो प्रशासन आपके बच्चों की सुरक्षा नहीं कर सकती, वह आपके भविष्य की जिम्मेदारी भी नहीं ले सकती. हर हत्या, हर लूट, हर गोली, एक चीख है बदलाव की. अब वक्त है एक नए बिहार का, जहाँ डर नहीं, तरक्की हो. इस बार वोट सिर्फ प्रशासन बदलने का नहीं, बिहार को बचाने का है.” तेजस्वी यादव के बाद राहुल गांधी के इस पोस्ट से बिहार में सियासी पारा और चढ़ेगा.
हाल के दिनों में कई व्यापारियों की गयी जान
गोपाल खेमका, जो पटना के मगध अस्पताल के मालिक और एक जाने-माने व्यवसायी थे, की हत्या 4 जुलाई की देर रात गांधी मैदान थाना क्षेत्र के पास हुई. बदमाशों ने उन्हें करीब से गोली मारी और मौके से फरार हो गए. यह घटना राज्य में बढ़ते अपराध और व्यापारियों को निशाना बनाए जाने की कड़ी में एक और गंभीर वारदात है. पिछले कुछ महीनों में बिहार में कई बड़े व्यापारियों की हत्या की घटनाएं सामने आई हैं, जिनसे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. विपक्ष ने इसे प्रशासन की विफलता बताया है और शीघ्र कार्रवाई की मांग की है.
Also Read: Bihar Flood : कोसी बराज के पास से हटाया जायेगा गाद, केन्द्र से अनुरोध करेगा बिहार
The post गोपाल खेमका हत्याकांड: नीतीश कुमार पर फूंटा राहुल गांधी का गुस्सा, बोले- ‘क्राइम कैपिटल बन चुका है बिहार’ appeared first on Naya Vichar.
