नया विचार सरायरंजन : अखिल हिंदुस्तानीय गोस्वामी समाज (रजिस्टर्ड ) के संगठन विस्तार को लेकर पटना स्थित बिहार विधान परिषद के सभागार में एक राज्य स्तरीय बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से उद्धव गोस्वामी को प्रदेश अध्यक्ष एवं बब्बन गिरि को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गयाहै। इन दोनों के मनोनयन पर गोस्वामी समाज के प्रबुद्ध जनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। आयोजित बैठक में बिहार प्रदेश धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व सदस्य सह पटनदेवी महंत विजय शंकर गिरि,अखिल हिंदुस्तानीय गोस्वामी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोरंजन गिरि, नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष उद्धव गोस्वामी, रंजीत गिरि गोस्वामी, डॉ. दिवाकर गिरि,डॉ. कमलेश गिरि,डॉ. गोरखनाथ गिरि,सतीश गिरि उर्फ पायलट बाबा के अलावा गोस्वामी समाज के सैकड़ो लोग मौजूद रहे। नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष और मीडिया प्रभारी को बधाई देने वालों में बनवारी गिरि,राम किशोर गिरि,अर्जुन गिरि,सतेंद्र गिरि, विष्णुदेव गिरि, विनोद गिरि,देवेंद्र गिरि,ललन गिरि, चांद रतन गिरि,सुभाषचंद्र गिरि ,नन्हे गिरि,मनीष कुमार गिरि आदि शामिल हैं।