मोतिया ओपी थाना क्षेत्र के खटनई गांव में काम करने के दौरान राज मिस्त्री ग्राइंडर मशीन से बुरी तरह जख्मी हो गया. घायल अवस्था में मिस्त्री को घर मालिक द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने घायल का इलाज किया. घायल व्यक्ति का नाम भानु दास बताया गया है. वह बिहार के लखपुरा गांव का रहने वाला है और राज मिस्री का काम करता है. इसी क्रम में वो मंगलवार की सुबह खटनई गांव में काम करने आया था, जहां ग्राइंडर मशीन चलाने के क्रम में उसका हाथ और पांव बुरी तरह जख्मी हो गया. घटना के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. डॉक्टर ने बताया कि घायल के पांव और हाथों पर काफी जख्म हुए है. इस पर कई टांके लगाये गये हैं. फिलहाल घायल को भर्ती कर उसका उपचार किया गया है. घटना की सूचना के बाद घायल व्यक्ति भी सदर अस्पताल पहुंच गये थे. घटना के संबंध में घर मालिक जिनके यहां मिस्त्री काम करने आए थे. उन्होंने बताया कि ग्राइंडर मशीन चलाने के क्रम ने उनके हाथ से मशीन छूट गया और उनका हाथ और पांव दोनों जख्मी हो गया. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post ग्राइंडर मशीन से राज मिस्त्री का हाथ व पैर हुआ जख्मी appeared first on Naya Vichar.

