Hot News

ग्रामीण चिकित्सकों की आवाज सरकार तक पहुंचाया जायेगा : डॉ इकबाल

हवेली खड़गपुर ग्रामीण चिकित्सकों का मिलन समारोह सह वनभोज खड़गपुर झील की वादियों में पूरे उल्लास के साथ मनाया गया. खड़गपुर एवं टेटियाबंबर की ओर से आयोजित वनभोज में जिला के सभी प्रखंड और नगर चिकित्सकों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण चिकित्सक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ इकबाल मौजूद थे. डॉ इकबाल ने कहा कि एनआईएसओ से जो ट्रेनिंग ले चुके हैं और उनकी जो मांग है उसे प्रशासन के समक्ष मजबूती के साथ रखा जायेगा. जिसका ट्रेनिंग नहीं हुआ है उसके लिए भी आवाज उठाया जायेगा. जिला कोषाध्यक्ष डॉ सूर्य नारायण यादव ने कहा कि एकता ही आपकी ताकत है. इसे बनाए रखें. जिला सचिव डॉ योगेंद्र यादव, कानूनी सलाहकार शाहिद इकबाल, जिला मीडिया प्रभारी अमित कुमार मंडल ने कहा कि मैं आपकी हर उलझन को दूर करने के लिए सदा खड़ा रहूंगा. जिला मीडिया प्रभारी अमित कुमार मंडल ने कहा कि मैं आपकी हर आवाज को हर लोगों तक पहुंचाऊंगा. वहीं ग्रामीण चिकित्सकों ने पूरी एकजुटता का परिचय देते हुए इस लड़ाई में साथ देने की बात कही. मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ रमाकांत मंडल, सदर प्रखंड अध्यक्ष डॉ रंजन, टेटियाबंबर प्रखंड अध्यक्ष डॉ राममोहन केसरी, खड़गपुर प्रखंड अध्यक्ष डॉ सुबोध हिंदुस्तानी, नगर शहरी अध्यक्ष डॉ एनयू बशीर अहमद, असरगंज के डॉ फैजल, तारापुर के डॉ बलदेव, संग्रामपुर के डॉ सौरभ, डॉ हरिराम पंडित, डॉ शंभू सहित सैकड़ों ग्रामीण चिकित्सक मौजूद थे.

The post ग्रामीण चिकित्सकों की आवाज प्रशासन तक पहुंचाया जायेगा : डॉ इकबाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top