Hot News

घर का ताला काट कर 15 लाख की संपत्ति की चोरी

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

अहियापुर थाना क्षेत्र के आयाची ग्राम रोड नंबर–2 में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. गृहस्वामी शैलेंद्र कुमार ने अहियापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित के अनुसार चोरों ने घर का ताला काटकर नकदी व आभूषण समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. शैलेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वे पारिवारिक कारणों से अपने पैतृक गांव चोचाही छपरा गये हुए थे. घर में ताला बंद था. चार दिनों तक कोई मौजूद नहीं था. जब वे चार दिन बाद अपने डेरा लौटे तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है. अंदर प्रवेश करने पर पूरा घर अस्त-व्यस्त मिला. सामान बिखरा पड़ा था. घर में रखी गोदरेज अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था. आलमारी की जांच करने पर पता चला कि उसमें रखे कीमती आभूषण और चांदी के सामान गायब हैं. चाेरों ने करीब 15 लाख की संपत्ति की चोरी की है.

पीड़ित ने आशंका जताया कि घर के बगल में काम कर रहे कुछ मजदूरों की गतिविधियां संदिग्ध थीं. इसी आधार पर उन्होंने बगल में काम कर रहे मजदूरों समेत पांच अज्ञात चोरों पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. अहियापुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post घर का ताला काट कर 15 लाख की संपत्ति की चोरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top