Hot News

घर की बोरिंग चाय में दीजिए टपरी वाला तड़का, स्वाद हो जाएगा मजेदार 

Tapri Style Masala Chai Recipe: घर की साधारण चाय को अगर आप थोड़ा खास बनाना चाहते हैं, तो टपरी स्टाइल चाय एक बेहतरीन विकल्प है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका कड़क स्वाद और मसालों का शानदार तड़का होता है, जो हर घूंट को लाजवाब बना देता है. अदरक, इलायची और हल्के मसालों के साथ उबालकर बनाई गई यह चाय न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि दिनभर की थकान भी दूर कर देती है. टपरी वाली चाय का असली मजा उसके गाढ़ेपन और खुशबू में छिपा होता है, जिसे आप आसानी से घर पर भी तैयार कर सकते हैं और परिवार के साथ इसका आनंद ले सकते हैं.

टपरी स्टाइल चाय बनाने का सामान 

  • दूध – 1 कप
  • पानी – 1 कप
  • चाय पत्ती – 1 से 1.5 छोटा चम्मच
  • चीनी – स्वाद अनुसार
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कुचला हुआ)
  • इलायची – 2 (हल्का कूटी हुई)
  • लौंग – 1 (optional, पर टपरी फ्लेवर देता है)
  • काली मिर्च – 1-2 (हल्का क्रश, optional)

बनाने का तरीका:

तड़का तैयार करें (यही है टपरी सीक्रेट)

सबसे पहले एक पतीले में पानी डालें और उसमें:  कुचला हुआ अदरक,  इलायची, लौंग और काली मिर्च को मिलाकर. इसे 2-3 मिनट उबालें ताकि मसालों का पूरा फ्लेवर निकल आए.

चाय पत्ती डालें

अब इसमें चाय पत्ती डालकर 1 मिनट और उबालें. (टपरी वाली चाय में चाय पत्ती थोड़ा ज्यादा होती है, इसलिए रंग और टेस्ट स्ट्रॉन्ग आता है)

दूध और चीनी डालें

अब दूध और चीनी डालें और मीडियम फ्लेम पर उबालें. चाय को 2–3 बार ऊपर तक उबालें (उफान आने दें). इससे चाय गाढ़ी और कड़क बनती है. 

स्पेशल टपरी ट्रिक 

चाय को थोड़ा ऊँचाई से कप में डालें. इससे फोम बनता है और टेस्ट और भी बढ़ जाता है. 

यह भी पढ़ें- How to Make Idli Without Stand: इडली मेकर की जरूरत नहीं! आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट इडली

यह भी पढ़ें: गर्मी के मौसम में बनाएं टेस्टी ड्रिंक्स, ट्राई करें ये आइडियाज 

The post घर की बोरिंग चाय में दीजिए टपरी वाला तड़का, स्वाद हो जाएगा मजेदार  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top