Hot News

घर के अंदर गीले कपड़े सुखाना सही है या गलत? जानें वास्तु शास्त्र के नियम

Vastu Tips: क्या आपके दिमाग में कभी यह सवाल आया है कि घर के अंदर जिन गीले कपड़ों को आप सुखा रहे हैं उनका असर आपको किस्मत और मूड पर कैसा पड़ सकता है? हम में से ज्यादातर लोग वही हैं जिन्हें लगता है कि यह एक नॉर्मल आदत है और इसमें कोई बुराई नहीं है. कई बार बारिश की वजह से तो कई बार जगह को कमी या फिर ठंड की वजह से हम गीले कपड़ों को घर के अंदर ही सुखाने लगते हैं. अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए आंखें खोल देने वाली हो सकती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपकी यह आदत घर की एनर्जी, मेंटल पीस और यहां तक की फिनांशियल कंडीशन पर भी काफी गहरा असर डाल सकती है. अगर आप भी घर पर कपड़े सुखाते हैं तो आपके लिए इस आर्टिकल को पढ़ना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आपकी इस आदत का कैसा असर आपकी जिंदगी पर पड़ता है और क्या आपको वाकई में ऐसा करना चाहिए.

घर के अंदर कपड़े सुखाने का असर

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके घर पर पॉजिटिव और निगेटिव एनर्जी का बैलेंस होना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. जब आप गीले कपड़ों को घर के अंदर सुखाते हैं तो इसकी वजह से मॉइस्चर बढ़ने लगता है. यही मॉइस्चर आगे चलकर निगेटिव एनर्जी को बढ़ाने का काम करता है. अगर आप घर के अंदर कपड़े सुखाते हैं तो कुछ ही समय में आपको अपने घर का माहौल भारी और अजीब सा लगने लगेगा.

यह भी पढ़ें: घर घुसते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये 5 गलतियां? जानिए इनका असर आपकी जिंदगी पर

सेहत पर पड़ सकता है असर

जब आप घर के अंदर गीले कपड़ों को सुखाते हैं तो इसकी वजह से हवा में मॉइस्चर बढ़ जाता है जिस वजह से फंगस और बैक्टीरिया का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसा होना आपकी सेहत के लिए भी काफी हानिकारक साबित हो सकता है. अगर आप एलर्जी, अस्थमा या फिर सांस लेने से जुड़ी प्रॉब्लम्स है, तो आपकी सेहत के लिए यह आदत काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है.

फिनांशियन कंडीशन पर भी पड़ता है असर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस घर में हर समय एक भीगा हुआ सा एहसास रहता है उस घर में मां लक्ष्मी कभी ठहरती नहीं हैं. जब आपके घर से मां लक्ष्मी चली जाती है तो इसका सीधा असर आपकी फिनांशियल कंडीशन पर पड़ता है. घर के अंदर कपड़े सुखाने की आपकी आदत की वजह से बेवजह के खर्चे बढ़ जाते हैं और साथ ही आपको पैसों की कमी से भी जूझना पड़ जाता है.

मजबूरी में अंदर सुखाना पड़े तो क्या करें?

अगर आपके पास कपड़ों को घर के अंदर सुखाने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है तो ऐसे में आप कुछ उपाय अपनाकर इसकी वजह से होने वाले निगेटिव इफेक्ट को कम कर सकते हैं. आपको गीले कपड़ों को उसी जगह पर सुखाना है जहां पर हवा अच्छी तरह से आ-जा सकती हो. इसके अलावा आपको मॉइस्चर के बाहर निकलने के लिए खिड़कियों और दरवाजों को भी खोलकर रख देना है. गीले कपड़ों को आपको कभी भी बेडरूम या फिर पूजाघर में नहीं सुखाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: बाथरूम का दरवाजा खुला रखना पड़ सकता है महंगा, हो सकती हैं ये बड़ी परेशानियां

The post घर के अंदर गीले कपड़े सुखाना सही है या गलत? जानें वास्तु शास्त्र के नियम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top