Hot News

घर पर क्यों नहीं बनती रेस्टोरेंट जैसी टेस्टी बिरयानी? ये 8 गलतियां हो सकती हैं वजह

Cooking Tips: बिरयानी एक ऐसी डिश है जो अगर घर पर बन रही हो, तो उसकी खुशबू से ही हमारे मुंह में पानी आने लगती है. इसका स्वाद ऐसा होता है कि बच्चों से लेकर बड़े सभी पहली बाईट से ही इसके फैन हो जाते हैं. हम नहीं कहेंगे कि घर पर रेस्टोरेंट जैसा बिरयानी आसान है, लेकिन अगर आप कुछ बातों का ख्याल रखते हैं, तो इसे बनाना उतना कठिन भी नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको बिरयानी बनाते समय दोहराने से बचना चाहिए. ये गलतियां भले ही छोटी-छोटी लगे, लेकिन इनकी वजह से बिरयानी का स्वाद और उसकी खुशबू पूरी तरह से बिगड़ सकती है. तो चलिए इन गलतियों के बारे में जानते हैं ताकि इस वीकेंड जब आप घर पर बिरयानी बनाएं तो इसका स्वाद बिलकुल परफेक्ट और रेस्टोरेंट जैसा निखरकर आए.

चावल को सही तरीके से न भिगोना

बिरयानी के चावल को आपको पकाने से पहले कम से कम 30 मिनट तक पानी भिगोकर छोड़ देना चाहिए. अगर आप इन्हें बिना भिगोये हुए पकाएंगे तो चावल कभी भी सही तरीके से फूलेंगे नहीं और न ही बिरयानी का टेक्सचर ही अच्छा आएगा.

चावल को ज्यादा या कम पकाना

आपको कभी भी बिरयानी की चावल को पूरा नहीं, बल्कि करीबन 70 प्रतिशत तक ही उबालना चाहिए. अगर आप चावल को ज्यादा पका देते हैं, तो बिरयानी भी चिपचिपी बनती है. वहीं अगर आप चावल को कम पकाते हैं, तो यह खाने में काफी ज्यादा टाइट लगने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे दाल बनाते समय ये बड़ी गलतियां? स्वाद और खुशबू चाहिए तो आज ही सुधार लें

मसालों का सही बैलेंस नहीं रखना

बिरयानी का असली स्वाद उसमें इस्तेमाल किया जाने वाले मसालों की वजह से ही आता है. अगर आप काफी ज्यादा या फिर जरूरत से कम मसाले डाल देंगे, तो बिरयानी का पूरा स्वाद बिगड़ जाएगा. जब आप बिरयानी पकाने जा रहे हैं, तो मसालों की क्वांटिटी का ख्याल जरूर रखें ताकि इसका स्वाद सभी को पसंद आए.

प्याज को सही से फ्राई न करना

बिरयानी में फ्राइड प्याज यानी कि बिरिस्ता का इस्तेमाल काफी जरूरी होता है. अगर आप प्याज को अच्छी तरह से गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई नहीं करते हैं, तो आपको बिरयानी से आने वाली उस खास खुशबू का एहसास नहीं मिल पाएगा.

मीट या सब्जियों को ठीक से मैरीनेट न करना

अगर आप नॉन-वेज बिरयानी बना रहे हैं जिसमें चिकन या फिर मटन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको इन्हें कम से कम 1 से 2 घंटों के लिए मैरीनेट जरूर करना चाहिए. जब आप इन्हें सही से मैरीनेट करते हैं तो सारे मसाले अंदर तक जाते हैं और बिरयानी का स्वाद निकरकर सामने आता है.

यह भी पढ़ें: चावल बनाना आसान, फिर भी बिगड़ रहा स्वाद? ये गलतियां हो सकती हैं वजह

लेयरिंग सही तरीके से नहीं करना

अगर आप लेयरिंग का मतलब नहीं समझते हैं, तो इसका मतलब होता है चावल और मसाले (चिकन/मटन/सब्जी) को सही तरीके से लेयर्स में सेट करना. आपको सबसे पहले एक लेयर मसाले की रखनी है और फिर उसके ऊपर चावल को अच्छी तरह से फैला लेना है. इसके बाद इसी प्रोसेस को दोबारा रिपीट करें. आपको हर लेयर के बीच थोड़ा-सा घी, हरा धनिया, पुदीना और फ्राइड प्याज डालते रहना है. अगर आप लेयर नहीं बनाएंगे और इन चीजों को मिला देंगे तो बिरयानी का स्वाद कभी भी अच्छा नहीं आएगा.

सही समय तक न पकाना

बिरयानी को आपको ढककर और धीमी आंच पर पकाना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं, तो सारे फ्लेवर्स बिरयानी में अच्छे से मिक्स हो जाते हैं. लेयरिंग का प्रोसेस हो जाने के बाद बर्तन को ढक्कन से ढककर अच्छी तरह बंद कर दें. अब इसे 15 से 20 मिनट पकाएं. आपको इसे बार-बार खोलकर चेक नहीं करना है. बार-बार इसे खोलते एहने से बिरयानी से आने वाली खुशबू और स्वाद खत्म हो जाता है.

खुशबू बढ़ाने वाली चीजों को नजरअंदाज करना

बिरयानी बनाते समय आपको खुशबू बढ़ाने वाली चीजों का इस्तेमाल करने में कंजूसी नहीं करनी चाहिए. केसर, गुलाब जल या फिर केवड़ा जल जैसी चीजें ही बिरयानी को उसका वह खास खुशबू पाने में मदद करती हैं. अगर इन चीजों का इस्तेमाल न किया जाए तो बिरयानी का मजा अधूरा ही रह जाता है.

यह भी पढ़ें: घर पर बनाना है बेकरी जैसा परफेक्ट और फ्लफी केक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ सकता है पूरा टेस्ट

The post घर पर क्यों नहीं बनती रेस्टोरेंट जैसी टेस्टी बिरयानी? ये 8 गलतियां हो सकती हैं वजह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top